देवरिया कांड में हुआ नया खुलासा !

ऐसी वारदाते किसी सत्ता के लिए सियासी फायदा उठाने का मौका होना चाहिए। देवरिया कांड के बाद अब प्रेम यादव के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

देवरिया कांड में प्रेम चंद यादव और परिवारिजनो के घर पर ध्वस्तीकरण के नोटिस चस्पा होने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव का ट्वीट देवरिया कांड में अगर किसी भी पक्ष के साथ अन्याय हुआ। तो यह एक अपराध होगा। शासन प्रशासन का दायित्व है की वातावरण को तनावमुक्त करे व रखे, और कोई भी ऐसा काम न करे जो माहौल बिगाड़े। शांति की कोशिश का अंत किसी की हत्या या हत्या का प्रतिकार नही हो सकताऔर न ही ऐसी वारदाते किसी सत्ता के लिए सियासी फायदा उठाने का मौका होना चाहिए। देवरिया कांड के बाद अब प्रेम यादव के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

देवरिया कांड: धराशायी होगा प्रेम यादव का आलीशान घर! प्रशासन ने चिपकाया नोटिस

प्रशासन ने चिपकाया नोटिस

इसके लिए प्रशासन ने मकान पर नोटिस चिपका दिया है। इसमें बताया गया है कि अवैध तरीके से जमीन कब्जा कर इस मकान का निर्माण किया गया है। यह जमीन खलिहान की है और इसपर कब्जा होने से राजस्व को नुकसान हुआ है प्रशासन ने प्रेम यादव के परिजनों को इस नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए आज सुबह 10 बजे तक का वक्त दिया है देवरिया में सामूहिक हत्याकांड के बाद अब प्रशासन ने प्रेम यादव के मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है।

देवरिया कांड: धराशायी होगा प्रेम यादव का आलीशान घर! प्रशासन ने चिपकाया नोटिस  | Deoria incident bulldozer Prem Yadav house administration pasted notice |  TV9 Bharatvarsh

मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी

कार्रवाई शुरू करने से पहले प्रशासन ने मकान पर नोटिस लगा दिया है। इसमें साफ तौर पर लिखा है कि यह मकान सार्वजनिक भूमि को कब्जा करके बनाया गया है। इससे राजस्व को नुकसान हुआ है। प्रशासन ने इसकी क्षतिपूर्ति के लिए रकम निर्धारित करते हुए प्रेम यादव के परिवार को इसे जमा करने का वक्त दिया है। साथ ही इस भूमि को खाली करने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन की ओर से प्रेम यादव के मकान पर लगाया गया नोटिस उनके पिता रामभवन यादव के नाम से जारी किया गया है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button