चाईबासा में एनकाउंटर, पुलिस और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़

चाईबासा के सारंडा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार इस एनकाउंटर में कई नक्सली जख्मी हो गये हैं।

चाईबासा: चाईबासा के सारंडा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार इस एनकाउंटर में कई नक्सली जख्मी हो गये हैं। वहीं, नकस्लियों के कैम्प को भी तहस-नहस कर दिया गया है।

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सिर्फ इतना बताया गया है कि इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ बीते कल दोपहर से रुक-रुक कर हो रही है। खबर है कि माओवादियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा और अनल उर्फ पतिराम माझी जैसे ईनामी नक्सली के दस्ते को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है।

पुरे सारंडा में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सभी चेक नाका से लेकर ओडिशा के बॉर्डर तक पुलिस की पैनी नजर है। मुठभेड़ जराइकेला थाना क्षेत्र के बालीबा के पास हो रही है। सुरक्षाबल में कोबरा और झारखंड जगुआर के जवानों को शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button