फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी ने खुद को किया सरेंडर , गिरफ़्तारी के दौरान परिवार के साथ गले लग बिलखते नज़र आए सपा नेता !
सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आयी है। जिसमे सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान ने सरेंडर कर दिया है।
सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आयी है। जिसमे सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान ने सरेंडर कर दिया है। इरफान सोलंकी लंबे समय से फरार चल रहा था। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिसके बाद शुक्रवार को उन्होंने साथी सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और रूमी हसन के साथ जाकर कमिश्नर बीपी जोगदंड के आवास पर सरेंडर किया।
सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार#Samajwadiparty #IrfanSolanki @IrfanSolanki pic.twitter.com/jw8VHtI88k
— HASHTAG BHARAT NEWS (@HTB_tweets) December 2, 2022
किस मामले में हुई गिरफ्तारी
इरफान पर दंगों और आगजनी के अलावा फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर हवाई यात्रा करने का भी मामला दर्ज है।साथ ही वह एक विवादित प्लॉट पर बनी झोपड़ी में आग लगाने के आरोप में फरार चल रहे थे। बता दें बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी का बयान सामने आने के बाद उन्होंने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। वहीं एक नए मामले की बात करे तो सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ अब फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर हवाई यात्रा करने का मामला दर्ज किया गया है।
परिवार को गले लगाकर रोते हुए नज़र आए सोलंकी
विधायक और उसके भाई के गिरफ्तारी के समय उनकी पत्नी नसीमा और बच्चे भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर जिसका वीडियो भी फिलहाल वायरल हो रहा है। जिसमे सोलंकी अपने बच्चो के साथ गले लग कर रोते हुए भी नज़र आ रहे है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं। ….