Enforcement Directorate: CM हेमंत सोरेन ने दी खुली चुनौती, कहा- ED को समन क्यों भेजते हो, सीधे गिरफ्तार करो !

झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार (3 नवंबर) को रांची (Ranchi) में सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की है।

झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार (3 नवंबर) को रांची (Ranchi) में सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की है। सूत्रों के मुताबिक हेमंत सोरेन बीजेपी (BJP) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर बरसते हुए नजर आये हैं।

CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान आया सामने

आपको बता दें कि भाजपा पर पर झारखंड की गठबंधन सरकार को अस्थिर करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है। वहीं इस सिलसिले में हेमंत सोरेन ने ईडी से मिले समन को लेकर कहा है कि, अगर मैंने कोई जुर्म किया है तो सीधे गिरफ्तार क्यों नहीं कर लिया जाता है।

मुख्य सूचना

  • झारखंड में गठबंधन सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।
  • ऐसे में कई वर्षों बाद बहुमत की सरकार बनी थी।
  • सरकार आदिवासी और गरीब के लिए काम कर रही है।
  • विपक्ष एक साजिश को अंजाम देने की कोशिश में है, उन्होंने कहा-झारखंड खनिज संपदा का प्रदेश है।
  • जेएमम एक आंदोलनकारी पार्टी है, झारखंड बाहरियों का नहीं, झारखंडी का प्रदेश है।
  • इस मामले में सामंती सोच वाले लोग आदिवासी से नफरत करते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • अवैध खनन मामले में ईडी के समन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है।
  • वह गुरुवार को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए।
  • सोरेन ने अपने आवास के बाहर इकट्ठा हुए झामुमो के हजारों कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए सीधी चुनौती दी है।
  • पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को हक दिया तो साजिश के तहत हमें फंसाने की कोशिश की जा रही है।
  • अगर हमने कोई गुनाह किया है तो समन क्यों भेजते हो।
  • मामले की पूछताछ क्यों करते हो, सीधा गिरफ्तार करके दिखाओ।

 

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button