कपड़ों को लेकर फिर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, देखिए इस बार क्या पहना?

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हाल ही में एयरपोर्ट पर डबल थर्मल में स्पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका ने न सिर्फ हाई नेक...

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हाल ही में एयरपोर्ट पर डबल थर्मल में स्पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका ने न सिर्फ हाई नेक वाला फुल स्लीव वूलन टॉप पहना हुआ था बल्कि ऊपर से रेड एडिडास जैकेट भी पहनी हुई थी। अप्रैल की गर्मी में दीपिका पादुकोण को इस ड्रेस में देख हर कोई हैरान रह गया। एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ये न्यूयॉर्क या लंदन नहीं है; मुंबई बहुत गर्म है। उसने यह सब कैसे पहना है?

इसी तरह एक यूजर ने कमेंट किया, ”दोस्तों कहीं ये अपना बेबी बंप छुपा तो नहीं रही है?” एक व्यक्ति ने टिप्पणी की, “उसने खुद को बहुत अधिक हॉलीवुड अभिनेत्री समझ लिया है।” एक शख्स ने लिखा, “अरे बाबा, भारत के किस हिस्से में इतनी ठंड पड़ रही है?” एक लेखिका ने लिखा, “उसे सारी दुनिया की ठंडक महसूस होती है।” एक यूजर ने लिखा, ‘गर्मी है या सर्दी?’ इसी के साथ कई लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट किए हैं।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण बीते दिनों भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। वह न केवल पहली बार ऑस्कर में एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में शामिल हुईं, बल्कि एक जूरी के रूप में विदेशी फिल्म समारोहों में भी शामिल हुईं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण हाल ही में शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ में काम करती नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि फिल्म टाइगर वर्सेज पठान में दीपिका पादुकोण भी हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में भी नजर आएंगी।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button