UP By Election Result: मैनपुरी उपचुनाव में साईकिल का जलवा, तीनों सीटों पर सपा पार्टी आगे !

मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर...

मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी तक के रुझान में तीनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इस सिलसिले में मुलायम सिंह यादव की सीट मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य पर भारी बढ़त बना ली है।

UP में तीनों सीटों पर सपा आगे

जानकारी के अनुसार वहीं रामपुर और मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। ऐसे में रामपुर में सपा के आसिम रजा बीजेपी के आकाश सक्सेना से आगे चल रहे हैं। इस चुनावी दौर में खतौली सीट में गठबंधन प्रत्याशी रालोद के मदन भैया बीजेपी की राजकुमारी सैनी से आगे चल रहे हैं।

मुख्य सूचना

  • 5 राज्यों में हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है।
  • उपचुनावों में मैनपुरी लोकसभा की सीट के साथ साथ रामपुर और खतौली विधानसभा में सपा का जलवा देखने को मिल रहा है।
  • इसके अलावा बिहार, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
  • ऐसे में 5 राज्यों में 6 विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव का परिणाम आज ही सामने आयेंगे।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आएंगे।
  • यहां सपा संरक्षक व दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की विरासत दांव पर लगी है।
  • सपा के आसिम राजा 6177 वोट से आगे चल रहे है।
  • आसिम राजा को 13080 वोट मिले हैं।
  • बीजेपी के आकाश सक्सेना को 6903 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें : गुजरात में BJP की ऐतिहासिक जीत, जश्न में डूबे कार्यकर्ता !

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button