बेंगलुरु की विपक्षी बैठक में कांग्रेस ने भरी हुंकार !
कर्नाटक के बेंगलुरु में विपक्षी दलों का फिर से जमावड़ा है। कांग्रेस शासित राज्य में बैठक होने से कांग्रेस उत्साहित है।

बेंगलुरु की विपक्षी बैठक में भाजपा पर बहुत तंज कसे गए बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि 2024 की पूरी तैयारी है। बैठक की शुरूआत बिहार की मिट्टी से हुई है। इसका मतलब ये है कि महागठबंधन की बैठक सफल रहेगी। एनडीए के बैठक बुलाने से कुछ नहीं होता है। देश की जनता ने देख लिया है कि किस तरह से इन लोगों ने धोखाधड़ी करने का काम किया है। कर्नाटक के बेंगलुरु में विपक्षी दलों का फिर से जमावड़ा है। कांग्रेस शासित राज्य में बैठक होने से कांग्रेस उत्साहित है।
विपक्षी दलों का फिर से जमावड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मुझे लगता है कि अब सवाल बदलना चाहिए क्योंकि पिछले 9 साल में देश चेहरे का शिकार हुआ है। अब सवाल होना चाहिए कि मुद्दे क्या होंगे? मैं दावे के साथ ये कह सकता हूं कि नरेंद्र मोदी कल्ट पॉलिटिक्स के आखिरी उदाहरण होंगे क्योंकि उन्होंने लोगों को परेशान कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा संदेश स्पष्ट है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर किये कटाक्ष
हमारा संदेश देश की जनता को है कि आप चिंतित ना हो, आपके मुद्दे उठाने के लिए हम एकत्रित हो रहे हैं। सभी लोग अपने-अपने स्वार्थ को अलग कर आ रहे हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का निदान हो सके। उन्होंने दावा किया कि 9 साल में लोग त्रस्त हो गए हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि इन दोनों चीजों (विपक्ष की बैठक और दिल्ली अध्यादेश) का कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस पार्टी हमेशा संघीय ढांचें की रक्षा में खड़ी रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा भाजपा द्वारा राज्यपाल और उपराज्यपाल के दुरुपयोग का विरोध करती आई है। देश की जनता ने देख लिया है कि किस तरह से इन लोगों ने धोखाधड़ी करने का काम किया है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।