बाढ़ की चपेट में अगला नंबर किस राज्य का !

यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर लागातार बह रही है। आज सुबह 05:00 बजे यमुना का जलस्तर 167.15 मीटर पहुंचा है. मथुरा में यमुना किनारे स्थित है 116 गांव , जिनमें से लगभग एक दर्जन गांव को यमुना ने अपनी चपेट में लिया है।

देश में में स्तिथि इस वक्त बहुत ही बेकार चल है लोग बाढ़ की वजह से काफी प्रभावित हो गए है लोगो के घर तक जमींदोज़ हो गए ये स्तिथि सिर्फ हिमाचल और दिल्ली की ही नहीं है बल्कि ये स्तिथि अब मथुरा में भी आ गयी है यमुना का जल स्तर यहाँ भी धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। मथुरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर लागातार बह रही है। आज सुबह 05:00 बजे यमुना का जलस्तर 167.15 मीटर पहुंचा है. मथुरा में यमुना किनारे स्थित है 116 गांव , जिनमें से लगभग एक दर्जन गांव को यमुना ने अपनी चपेट में लिया है।

Crops submerged temples submerged Mathura increased danger around Agra  Yamuna water increasing by two thousand cusecs every hour - Flood in Agra:  फसलें जलमग्न, मथुरा में मंदिर डूबे, आगरा के आसपास बढ़ा

यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर

गांव के लिंक रोड़ों पर भरा पानी के कारण गांव की कनेक्टिविटी खत्म हुई है। तहसील छाता , मांट ,सदर और महावन क्षेत्र में यमुना किनारे बसी कॉलोनियों और गांव में यमुना का पानी लगातार आगे बढ़ रहा है। यमुना के पानी से प्रभावित हुए इलाकों से एनडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोर्चा संभाले हुए हैं और वहां पर लगातार राहत बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। यहां फंसे लोगों को राहत शिविरों तक मथुरा प्रशासन द्वारा पहुंचाया जा रहा है।

Yamuna's Water Level Rising Continuously In Mathura, Reaches Above The  Danger Mark | UP News: मथुरा में लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, खतरे के  निशान से ऊपर पहुंची, गांव से संपर्क

गांव में यमुना का पानी लगातार आगे बढ़ रहा

अब राहत शिविरों में लोगों की संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है। मथुरा में जयसिंह पुरा खादर और वृंदावन के परिक्रमा मार्ग , पानी गांव खादर के रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है। इतना ही नहीं इन इलाकों में पानी घुसने के चलते यहां की बिजली सप्लाई भी काट दी गई है। वहीं देहात के नौहझील इलाके में यमुना किनारे बसे गांव के लिंक रोड़ों पर भी आ गया है। इसकी वजह से गांवों की कनेक्टिविटी भी खत्म हो गई है. दरअसल, ताजेवाला हेडवर्क्स एवं ओखला बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा रहा है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button