Congress: प्रियंका गांधी दूसरी बार हुई कोरोना पॉजिटिव, राहुल की भी तबियत ख़राब !

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। यह दूसरा मौका है, जब प्रियंका गांधी कोरोना से पीड़ित हुई हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। यह दूसरा मौका है, जब प्रियंका गांधी कोरोना से पीड़ित हुई हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।

ट्वीट कर दी संक्रमित होने की जानकारी !

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए बताया कि ‘वह एक बार फिर से कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। वह घर पर ही आइसोलेशन में हैं और सारे प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं।’ वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी की भी तबीयत खराब है, जिसके चलते उन्होंने अपना राजस्थान के अलवर का दौरा रद्द कर दिया है। राहुल गांधी बुधवार को अलवर में कांग्रेस के नेतृत्व संकल्प शिविर में भाग लेने वाले थे।

Related Articles

दो महीने में दूसरी बार हुई पॉजिटिव !

प्रियंका गांधी दो महीने में दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुई हैं। इससे पहले वे 3 जून को कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। उस समय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्रियंका ने तब ट्वीट कर के बताया था कि हल्के लक्षण के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था, और उन्ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, तब भी वे घर पर ही आइसोलेट हुई थीं और उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा था।

मल्लिकार्जुन खड़गे भी कोरोना संक्रमित !

इससे पहले मंगलवार को, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा था कि वह भी कोविड पॉजिटिव हैं। उन्होंने ट्वीट कर के इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, “मैं कोविड पॉजिटिव हूं। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए थे कि वे अपना ध्यान रखें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button