जलाशयों में फेंका कचरा तो करें कंप्लेन, निगम करेगी कार्रवाई

शहर के जलाशयों को बचाने को लेकर रांची नगर निगम रेस हो गया है। ऐसे में जलाशयों में कचरा डालने वालों की अब खैर नहीं है।

रांची: शहर के जलाशयों को बचाने को लेकर रांची नगर निगम रेस हो गया है। ऐसे में जलाशयों में कचरा डालने वालों की अब खैर नहीं है। चूंकि रांची नगर निगम गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई कर ली है वहीं उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा। बता दें कि जलाशयों में गंदगी फैलाने वालों के लिए नगर निगम ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके लिए नगर निगम ने एक कंप्लेन नंबर 9431104429 भी जारी कर दिया है। जिस पर लोग शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके बाद नगर निगम संबंधित लोगों पर कार्रवाई करेगा।

बनाए गए है विसर्जन कुंड

फेस्टिव सीजन खत्म हो चुका है। शहर के जलाशयों में पूजन सामग्री के अलावा प्रतिमा विसर्जन के लिए कुंड बनाए गए है। अब ये कुंड हमेशा के लिए रहेंगे। जिसमें लोगों से पूजन सामग्री विसर्जित करने की अपील की गई है। इसके अलावा लोगों से प्लास्टिक जलाशयों में नहीं डालने को कहा गया है। इससे लोग अपने धार्मिक अनुष्ठान के बाद सामग्री का विसर्जन जलाशयों में बनाए गए कुंड में कर सकेंगे। वहीं नगर निगम को भी जलाशयों की सफाई के लिए मशक्कत नहीं करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button