जयकारा लगाते हुए मंत्रियों संग अयोध्या के लिए रवाना हुए CM मोहन यादव !

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो चुके है।

लोक सभा चुनाव नजदीक है इस बीच सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव का एक वीडियो जमकर वायरल हो जिसमे वो अपने मंत्रिमंडलों के साथ जय श्री राम के नारे लगते हुए नज़र आ रहे है। वीडियो के साथ CM ने लिखा है ‘महाकाल के भक्त अयोध्या जी चले। बतादे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो चुके है। मंत्रियों के साथ उनके परिवार भी रहेंगे। डॉ. यादव की इस यात्रा के जरिये भाजपा यूपी-बिहार के यादवों को राम नाम का संदेश देना चाहती है।

अयोध्या दर्शन के लिए CM डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ रवाना – AV News

श्रीरामलाल के दर्शन करने जाना हम सभी का सौभाग्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ आज श्री रामलला के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही एक वीडियो और शेयर हो रही है वीडियो में सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रभु श्रीरामलाल के दर्शन करने जाना हम सभी का सौभाग्य है। 500 सालों के लंबे इंतजार और कठिन संघर्ष के बाद आयोध्या में राम मंदिर बना, जिसमें भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। अब हम उनके दर्शन के लिए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार की पूरी कैबिनेट भगवान श्रीराम को समर्पित है।

मप्रः मंत्रिमंडल के सदस्य सपत्नीक अयोध्या रवाना, बस में गूंजे जय श्रीराम के  जयकारे

नगरीय क्षेत्र में स्थित देवस्थानों के लिए नगरीय विकास

सीएम मोहन ने कहा कि मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक में मंत्रिमंडलीय उप-समिति बनाकर धर्मस्व, राजस्व और संस्कृति विभाग को आपस में जोड़ा जाएगा। जिस तरह कृषि उत्पादन आयुक्त के अंतर्गत कृषि सहकारिता, उद्यान आदि कुछ विभाग होते हैं वैसे ही एक वरिष्ठ अधिकारी इन विभागों के प्रभारी होंगे, ग्रामीण क्षेत्र में स्थित देवस्थानों के लिए पंचायत और ग्रामीण विकास, नगरीय क्षेत्र में स्थित देवस्थानों के लिए नगरीय विकास और आवास विभाग भी इसमें शामिल रहेंगे।

Mp Cm Mohan Yadav Up Visit Live Updates Will Attend Cabinet Meeting In  Ayodhya Today - Amar Ujala Hindi News Live - Cm Mohan Yadav Live:रामलला के  दर्शन करने टीम मोहन रवाना,

धर्मशालाएं विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया

वहीं अयोध्या धाम सहित प्रदेश के अंदर और प्रदेश के बाहर स्थित प्रमुख देवस्थान में राज्य सरकार द्वारा धर्मशालाएं विकसित करने की दिशा में पहल की जाएगी ,अन्य राज्य सरकारों को मध्य प्रदेश स्थित देवालयों में अपने राज्य की धर्मशालाएं विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव के इस प्रस्ताव का मंत्री परिषद के सदस्यों ने स्वागत किया।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button