जीवन में सिर्फ एक बार ही नहाती हैं यहां की महिलाएं , जानिए ऐसा क्यों…?
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नहाना बहुत जरूरी है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं। जहां महिलाएं जिंदगी में...

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नहाना बहुत जरूरी है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं। जहां महिलाएं जिंदगी में सिर्फ एक बार ही नहाती हैं। अफ्रीका के उत्तर-पश्चिम नामीबिया के कुनिन प्रांत की महिलाएं जिंदगी में सिर्फ एक बार ही नहाती हैं। और वह भी तब जब उनकी शादी हो जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि इन महिलाओं को पानी छूने की इजाजत नहीं होती है। ये सभी महिलाएं अपने कपड़े तक नहीं धो सकती हैं। खास बात ये है कि इन सभी महिलाओं की त्वचा का रंग भी लाल होता है। और इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है।
इस जनजाति की महिलाएं भले ही नहाती न हों, लेकिन एक खास जड़ी-बूटी को पानी में उबालकर उसके धुएं का इस्तेमाल कर वे अपने शरीर को स्वस्थ और तरोताजा रखती हैं। यहां की महिलाएं अपनी त्वचा को स्वस्थ और धूप से बचाने के लिए लोशन बनाती हैं। यह लोशन जानवरों की चर्बी और हेमेटाइट (लोहे जैसा खनिज तत्व) से बनाया जाता है। और हेमेटाइट के कारण इनकी त्वचा का रंग लाल हो जाता है। यह कीड़ों के काटने से भी बचाता है।
यह भी कहा जाता है कि यहां की महिलाएं हेमेटाइट का खास इस्तेमाल करती हैं ताकि उनका रंग लाल हो जाए और वे पुरुषों से अलग दिखें। यहां की महिलाओं को रेड मैन भी कहा जाता है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।