नहाय खाय के साथ चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व छठपूजा शुरू
नहाय- खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व शुक्रवार से शुरू हो गया है। लौहनगरी जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में छठ की तैयारी धूम धाम से की जा रही है।

जमशेदपुर: नहाय- खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व शुक्रवार से शुरू हो गया है। लौहनगरी जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में छठ की तैयारी धूम धाम से की जा रही है।
2100 छठ व्रतियों के बीच सूप का वितरण
छठ व्रतियों की सेवा में सामाजिक और राजनीतिक संगठन पूरी तन्मयता से जुटे हैं। वहीं प्रशासन भी मुश्तैदी से छठ घाटों की साफ- सफाई से लेकर विधि- व्यवस्था को संभालने में जुट गई है।शुक्रवार को मानगो मंडल कांग्रेस की ओर से मानगो चौक पर 2100 छठ व्रतियों के बीच सूप और अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। मौके पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपस्तिथ हुए और अपने हाथों से व्रतियों के बीच पूजन सामग्रियों का वितरण किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि लोक आस्था के इस महापर्व में प्रशासनिक स्तर पर किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि पवित्रता के इस पर्व में पवित्रता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। वहीं उन्होंने लोगों को छठ की शुभकामनाएं दी और छठी मैया से राज्य के खुशहाली और तरक्की की कामना की।
बताते कहलें की छठ पूजा को लेकर पूरा बाज़ार सज चूका है। लोगों में ख़ुशीयां , उमंग है। बाज़ारों में लोग जम कर खरीदारी कर रहे है। वहीं घाटों की साफ़ सफाई कर घाटों को सजाया जा रहा है। चार दिवसीय महापर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।