मुश्किल में पड़े ‘कैप्टेन कूल’ , फैंस की हरकतों से सड़क पर दौड़ते नज़र आए !
भारतीय टीम के लिए दो वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अंदाज व फैन फॉलोइंग क्या है, ये बात शायद ही किसी को बताने की जरूरत होगी। माही के हर अंदाज के लोग दीवाने हैं। धोनी को देखकर लोग उनके साथ ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं।
सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था
ऐसा ही कुछ इस बार लंदन की सड़कों पर देखने को मिला है। भारतीय टीम के लिए दो वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। धोनी के लिए सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था।
सेल्फी लेने के लिए धोनी की तरफ दौड़ पड़ा
धोनी के साथ सेल्फी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे लोगों की भीड़ जमा हो गई है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि धोनी को देखकर लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं। कोई वहां से फोटो लेने लगा तो कोई कार से उतरकर सेल्फी लेने के लिए धोनी की तरफ दौड़ पड़ा।
MS Dhoni in the streets of London ❤️🔥#MSDhoni pic.twitter.com/FWPu0sMBpJ
— Chakri Dhoni (@ChakriDhoni17) July 15, 2022
इस बीच सुरक्षाकर्मी भी बड़ी मुश्किल से धोनी को बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। धोनी ने भी अपनी रफ्तार तेज की। ये वीडियो लंदन के ओवल स्टेडियम के बाहर का बताया जा रहा है। यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने जीता था।