” भाजपा ने गरीबों का पैसा विज्ञापन पर खर्च किया ” : प्रियंका गाँधी

साथ ही कहा की हम नौकरियों के लिए एक कैलेंडर बनाएंगे और समय-समय पर योजना बनाकर रोजगार देंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ( priyanka gandhi ) ने रायबरेली के जोहवा शर्की, ग़ुरबक्शगंज, खीरों, सेमरी, सरेनी, लालगंज और डलमऊ में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

कांग्रेस को वोट देने की अपील

अपनी सभाओं में उन्होंने युवा, महिला और किसानों के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए अपने रोडमैप के बारे में लोगों को बताया और कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश के हर जिले में लड़कियों के लिए एक स्कूल बनाएंगे। पुलिस में 25 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करेंगे।

आधी आबादी की बात 

साथ ही अस्पतालों में महिलाओं के लिए महिला डॉक्टर होंगी। उन्होंने कहा, हम नौकरियों के लिए एक कैलेंडर बनाएंगे और समय-समय पर योजना बनाकर रोजगार देंगे। प्रियंका ने कहा कि आधी आबादी की बात पार्टियां क्यों नहीं कर रही हैं। ये लोग सोचते हैं कि महिलाओं को एक गैस सिलेंडर दो और वो खुश हो जाएंगी। हम 40 फीसदी महिलाओं को विधायक बनने का मौका दे रहे हैं।

वह विकास की बात नहीं करते

हमने महिलाओं की को सक्षम बनाने की बात की, तो अब हर दल उनके लिए घोषणाएं कर रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा सरकार लोगों को सशक्त करने का काम नहीं कर रही है। चुनाव आते ही वे आपको असुरक्षित महसूस कराना शुरू कर देते हैं। जाति-धर्म की बाते होती हैं, नफरत की बाते होती है | लेकिन वह विकास की बात नहीं करते।

हजारों करोड़ रुपये विज्ञापन में फूंक दिए

वे यह नहीं बताते कि इतने साल सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने लोगों की सेहत, शिक्षा और सुरक्षा के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने हजारों करोड़ रुपये विज्ञापन में फूंक दिए, वह जनता के पैसे थे, उससे जनता का विकास हो सकता था, लेकिन वह नहीं किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button