Bihar Politics: सुशील मोदी का दावा- जल्द ही तोड़ देंगे JDU-RJD का गठबंधन !

मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड को एक बड़ा झटका दिया है। JDU के छह में से पांच विधायकों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड को एक बड़ा झटका दिया है। JDU के छह में से पांच विधायकों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। इसी घटनाक्रम में राज्यसभा सांसद और बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशाली मोदी ने कहा कि अब अरुणाचल प्रदेश के बाद मणिपुर भी JDU मुक्त हो गया। उन्होंने दावा किया कि वे सभी विधायक NDA में बने रहना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द हम बिहार में जेडीयू-राजद गठबंधन को तोड़ देंगे और राज्य को JDU मुक्त कर देंगे।

सुशील मोदी ने नितीश पर कसा तंज !

सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि होर्डिंग और पोस्टर लगाकर कोई भी पीएम नहीं बन सकता है। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर बड़ा हमला किया है। अपने फेसबुक पोस्ट में ललन सिंह ने सुशील मोदी को संबोधित करते हुए भाजपा की नैतिकता और आचरण पर सवाल उठाए हैं।

Related Articles

BJP Sushil Modi challenges Nitish Kumar to arrest former minister Kartik Kumar Singh within 24 hours after bail rejected - सुशील मोदी की नीतीश कुमार को चुनौती, 24 घंटे के अंदर कार्तिक

ललन सिंह ने सुशील मोदी पर साधा निशाना !

JDU नेता ललन सिंह ने कहा, सुशील जी, आपको स्मरण कराना चाहते हैं कि अरुणाचल और मणिपुर दोनों जगह JDU ने भाजपा को हराकर सीटें जीती थी। इसलिए JDU से मुक्ति का दिवास्वप्न मत देखिए। अरुणाचल में जो हुआ था वह आपके गठबंधन धर्म के पालन के कारण हुआ था। और मनिपुर में एक बार फिर भाजपा का नैतिक आचरण सबके सामने है। आपको याद होगा कि 2015 में प्रधानमंत्री जी ने 42 सभाएं की, तब जाकर 53 सीट हासिल कर पाए। 2024 में देश जुमलेबाजों से मुक्त होगा इंतजार कीजिए।

Nitish Kumar Party First Reaction After JDU Lost Five MLAs In Manipur Lalan Singh Replied To BJP Sushil Kumar Modi | Bihar Politics: मणिपुर में JDU को झटका लगने के बाद नीतीश

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button