Space: नासा द्वारा बनाया गया यह डिवाइस मंगल ग्रह पर बना रहा एक पेड़ जितनी ऑक्सीजन !

Mars planet पर जीवन की संभावना के लिए ऑक्सीजन और पानी बनाने की कोशिश में American space agency 'NASA' ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नासा ने एक डिवाइस ने पहली बार ऑक्सीजन बनाई है।

Mars planet पर जीवन की संभावना के लिए ऑक्सीजन और पानी बनाने की कोशिश में American space agencyNASA‘ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नासा ने एक डिवाइस ने पहली बार ऑक्सीजन बनाई है। यह स्टडी साइंस एडवांस जर्नल में प्रकाशित हुई है। मार्स पर भेजे गए टोस्टर के आकार के इस डिवाइस का नाम मार्स ऑक्सीजन इन-सितु रिसोर्स यूटिलाइजेशन एक्सपेरिमेंट (MOXIE) है। इसे नासा के पर्सीवरेंस रोवर मिशन के साथ ही मंगल पर पिछले साल भेजा गया था।

जाने कैसे करता है MOXIE काम

मिली जानकारी के अनुसार MOXIE फरवरी 2021 से लगातार मार्स के कार्बन डाइऑक्साइड से भरपूर वातावरण में ऑक्सीजन बनाने में कामयाब हुआ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि MOXIE कई तरह की एटमॉस्फेरिक कंडीशंस में ऑक्सीजन बना लेता है। मार्स के वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा 96% है। MOXIE इस गैस को एक फ्यूल सेल से गुजारता है और 798.9 डिग्री सेल्सियस (1,470 डिग्री फारेनहाइट) पर गर्म करता है। इसके बाद CO2 से कार्बन मोनोऑक्साइड और ऑक्सीजन के एटम्स को बिजली की मदद से अलग कर देता है। बाद में ऑक्सीजन एटम्स को मिलाकर ऑक्सीजन गैस बनाई जाती है।

MOXIE को UPGRADE करने की चल रही तैयारी

मिली जानकारी के मुताबिक नासा के वैज्ञानिक MOXIE को और अपग्रेड करना चाहते है । उनका कहना है कि अगर इस डिवाइस का 100 गुना बड़ा वर्जन बनाया जाए, तो वह सैकड़ों पेड़ों की दर से ऑक्सीजन बना सकेगा। बता दें कि दुनिया की कई स्पेस एजेंसीज इंसानों को मार्स पर भेजने की तैयारी कर रही हैं। चीन 2033 तक लोगों को मंगल पर पहुंचाना चाहता है, तो वहीं SpaceX के CEO Elon Musk 2029 तक इंसान को मार्स पर भेजने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button