Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट में विभागों का हुआ बंटवारा, जाने किसको मिला कौन सा मंत्रालय ?

बिहार कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को हो गया है। राजभवन में कुल 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। वहीं आज ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है।

बिहार कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को हो गया है। राजभवन में कुल 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। वहीं आज ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन और गृह विभाग समेत कुल पांच मंत्रालय रहेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य और पथ निर्माण समेत 4 मंत्रालय सौंपे गए हैं।

नितीश ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय !

शपथ ग्रहण के पहले RJD और JDU के बीच गृह विभाग को लेकर शंका दूर हो चुकी है। हमेशा की तरह मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय अपने पास ही रखा है। नीतीश कुमार को गृह मंत्रालय के अलावा सामान्‍य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन तथा वैसे सभी विभाग, जाे किसी को आवंटित नहीं किये गए, मिले हैं। वहीं RJD के खाते में विधानसभा अध्‍यक्ष का पद गया है। सूत्रों के मुताबिक अवध बिहारी चौधरी महागठबंधन सरकार में विधानसभा अध्‍यक्ष बनाए जाएंगे। RJD के चंद्रशेखर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है।

Related Articles

Bihar: Nitish inducts 8 JD-U members in Cabinet, BJP downplays | ummid.com

तेज प्रताप बने पर्यावरण मंत्री !

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बनाया जाने की बात की जा रही थी, लेकिन उन्‍हें वन व पर्यावरण मंत्री बनाया गया है। महागठबंधन की पिछली सरकार में तेज प्रताप को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग दिया गया था, जो इस बार तेजस्‍वी यादव को सौंपा गया है। तेजस्‍वी यादव को स्‍वास्‍थ्‍य, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य तथा नगर विकास के चार विभाग दिए गए हैं।

Tej Pratap Yadav Latest News, Updates in Hindi | तेज प्रताप यादव के समाचार और अपडेट - AajTak

मंत्री एवं आवंटित मंत्रिमंडल की सूची !

राष्‍ट्रीय जनता दल:

  1. तेज प्रताप यादव: वन-पर्यावरण
  2. आलोक मेहता : राजस्‍व एवं भूमि सुधार
  3. अनिता देवी: पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्‍याण
  4. सुरेंद्र यादव: सहकारिता
  5. चंद्रशेखर: शिक्षा
  6. ललित यादव: लोक स्‍वास्‍थ्‍य अभियंत्रण
  7. जीतेंद्र राय: कला-संस्‍कृति व युवा
  8. रामानंद यादव: खान एवं भूतत्‍व
  9. सुधाकर सिंह: कृषि
  10. सर्वजीत कुमार: पर्यटन
  11. सुरेंद्र राम: श्रम संसाधन
  12. शमीम अहमद: गन्‍ना उद्योग
  13. शहनवाज: बापदा प्रबंधन
  14. इसरायल मंसूरी: सूचना-प्रावैधिकी
  15. कार्तिक सिंह: विधि मंत्री
  16. समीर महासेठ: उद्योग

जनता दल यूनाइटेड:

  1. विजय चौधरी: वित्‍त, वाणिज्‍य एवं संसदीय कार्य
  2. बिजेंद्र यादव: ऊर्जा, योजना
  3. अशोक चौधरी: भवन निर्माण
  4. श्रवण कुमार: ग्रामीण विकास
  5. संजय झा: जल संसाधन, सूचना व जनसंपर्क
  6. मदन सहनी: समाज कल्‍याण
  7. शीला कुमारी: परिवहन
  8. लेशी सिंह: खाद्य व उपभोक्‍ता संरक्षण
  9. जमा खान: अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण
  10. जयंत राज: लघु जल संसाधन
  11. सुनील कुमार: निबंधन, उत्‍पाद व मद्य निषेध

हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM):

  1. संतोष कुमार सुमन: अनुसूचित जाति व जनजाति कल्‍याण (Scheduled Castes and Tribes Welfare)

कांग्रेस:

  1. मुरारी प्रसाद गौतम: पंचायती राज
  2. अफाक आलम: पशु एवं मत्‍स्‍य संसाधन

निर्दलीय:

  1. सुमित कुमार सिंह: विज्ञान एवं प्रावैधिकी
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button