चार मंदिरों में मूर्ति खंडित करने के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार

मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा गांव में चार मंदिरों की प्रतिमाओं को खंडित करने का मामला सामने आया था। इस मामले का पुलिस ने खुलासा  करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रांची: मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा गांव में चार मंदिरों की प्रतिमाओं को खंडित करने का मामला सामने आया था। इस मामले का पुलिस ने खुलासा  करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इन पर प्रतिमा खंडित करने का नहीं बल्कि साक्ष्य छुपाने का आरोप है।

मिर्गी का दौरा पड़ने से मौत

मामले में जो जानकारी पुलिस के द्वारा दी गई। उसके अनुसार सुखदेव उरांव उर्फ जट्टू के द्वारा मुड़मा गांव में स्थित चार मंदिरों की प्रतिमाओं को खंडित किया गया। प्रतिमा को खंडित करने के बाद सुखदेव अपने घर चला गया। वहीं परिजनों को उसने इस पूरे मामले की जानकारी दी। हालांकि इस घटना को लेकर परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और फिर उसकी मौत हो गई।

लोगों में आक्रोश

प्रतिमाओं की खंडित करने का मामला जब लोगों को पता चला तो लोगों का आक्रोश जमकर फूट पड़ा और पूरे मांडर इलाके को लोगों ने जाम कर दिया। वही मृतक के परिजन जिन्हें इस पूरे मामले की जानकारी थी।  पुलिस को प्रतिमा खंडित होने से संबंधित कोई भी जानकारी साझा नहीं की।

पुलिस ने की छानबीन

वहीं मृतक सुखदेव उरांव के शव को भी जला दिया। वही इस पूरे मामले में जब पुलिस ने छानबीन की तब सुखदेव के परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने पुलिस को कुछ भी नहीं बताया। ना ही कोई जानकारी साझा की। हालांकि इसी दरमियान जब पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई तब परिवार टूट गया और इटावा और सोमा उरांव जो की सुखदेव उरांव के भाई थे। उन्होंने पुलिस को सारी कहानी बता दी। इसके बाद पुलिस ने इन दो आरोपियों को साक्ष्य  छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

शराब के नशे में प्रतिमाओं को किया खण्डित

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि कई टेक्निकल एविडेंस भी पुलिस को मिले हैं।  साथ ही आरोपियों के द्वारा पुलिस को यह जानकारी दी गई है कि मुड़मा मेले में दुकान लगाने को लेकर कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हुआ था और इस आक्रोश के कारण सुखदेव ने शराब के नशे में प्रतिमाओं को खण्डित करने का काम किया। बताया जा रहा है कि सुखदेव थोड़ा मानसिक रूप से भी कमजोर था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button