राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा तक तय करेगी अपना सफर, जाने पूरी खबर !

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याययात्रा करीब 11 दिनों तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। यह यात्रा चंदौली-वाराणसी से राज्य की सीमा में प्रवेश करेगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याययात्रा करीब 11 दिनों तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। यह यात्रा चंदौली-वाराणसी से राज्य की सीमा में प्रवेश करेगी। यह आगरा से होते हुए करीब 20 जिलों से होते हुए राजस्थान तक जाएगी। यात्रा का रूट मैप तैयार होने के बाद अब कांग्रेस के स्थानीय नेता इसकी तैयारी में जुट जाएंगे।

Congress: Before the Lok Sabha elections, Congress will take out Bharat  Nyay Yatra, the journey will be from Manipur to Mumbai.| national News in  Hindi | Congress: लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी शुरू

कांग्रेस यात्राओं के जरिए लगातार सियासी माहौल गरमाना चाहती है। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा चल रही है। सहारनपुर से शुरू हुई यह यात्रा लखनऊ पहुंच चुकी है और शनिवार को पूरी होगी। इसके बाद 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी शुरू हो जाएगी। यह यात्रा चंदौली से सासाराम होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। यहां से वाराणसी, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ होते हुए सीतापुर, शाहजहाँपुर, बरेली पहुंचेगी। यहां से यह आगरा से बदायूँ, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा होते हुए राजस्थान के धौलपुर जिले में प्रवेश करेगी।

Congress Bharat Nyay Yatra: राहुल गांधी अब करेंगे 'भारत न्याय यात्रा', अगले  महीने मणिपुर से होगी शुरुआत, Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: Rahul Gandhi  will now do 'Bharat Nyay Yatra', will start

उत्तर प्रदेश में यह यात्रा करीब 1074 किलोमीटर

इस तरह यह यात्रा उत्तर प्रदेश के करीब 20 जिलों से होकर गुजरेगी। मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक यात्रा 11 दिनों तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। इस यात्रा के माध्यम से सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक न्याय और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों को गोलबंद किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि पार्टी की ओर से इस। कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश में यह यात्रा करीब 1074 किलोमीटर की होगी।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button