‘Cm Yogi Ayodhya Visit’: पीएम के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आज अयोध्या दौरे पर हैं, दीपोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा !

'उत्तर प्रदेश' (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान दिवाली (Diwali) पर एक बार फिर भव्य दीपोत्सव की तैयारी जोरों शोरो से चल रहीं है।

‘उत्तर प्रदेश’ (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान दिवाली (Diwali) पर एक बार फिर भव्य दीपोत्सव की तैयारी जोरों शोरो से चल रहीं है। बता दें कि इस बार 17 लाख दीपक अयोध्या में जलाए जाएंगे। ऐसे में जो अपने में एक नया कीर्तिमान (New Record) हासिल होने वाला है। आपको बता दें कि एक बार फिर अयोध्या त्रेता युग की अयोध्या दिखाई देगी। ऐसे में जैसे भगवान राम त्रेता युग में पुष्पक विमान से अयोध्या आए थे, उसी प्रकार एक बार फिर भगवान राम पुष्पक विमान से राम कथा पार्क पहुंचेंगे।

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी

जानकारी के अनुसार इस बार राम कथा पार्क में ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्याभिषेक करेंगे। इस सिलसिले में दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या रुकने वाले हैं।

  • सीएम योगी दीपोत्सव और पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या में हैं।
  • पीएम नरेंद्र मोदी दिवाली से एक दिन पहले यानी नरक चतुर्दशी के दिन अयोध्या दौरे पर रहेंगे।
  • प्रधानमंत्री मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे
  • रामलला के दर्शन करेंगे साथ ही राम मंदिर निर्माण की समीक्षा करेंगे।
  • अयोध्या में सरयू नदी के किनारे राम के पेढ़ी घाट पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन होता है।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • सीएम अयोध्या के आला अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे।
  • राम लला का आरती और पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले भगवान राम लला का पूजन अर्चन करेंगे।
  • भगवान राम लला की आरती उतारेंगे।
  • सबसे अहम होगा इस बार का दीपोत्सव होगा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हाथों से भगवान राम लला के मंदिर में पहली दीपक जलाएंगे।
  • वहीं से दीप उत्सव का आगाज शुरू हो जाएगा।
  • राम की पैड़ी पर एक बार फिर रिकॉर्ड दीपों को जलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button