Breaking: आर्मी के जवान का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी
राजधानी रांची के डोरंडा में आर्मी के जवान का पेड़ से लटका शव मिला है। शव को देख कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
रांची: राजधानी रांची के डोरंडा में आर्मी के जवान का पेड़ से लटका शव मिला है। शव को देख कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आर्मी के जवान छुट्टी में अपने घर जा रहा था और अचानक आज उसका शव पेड़ से लटका मिला।
बताते चलें जवान मनोज कुमार सिंह उत्तराखंड का रहने वाला था। मौके पर सिटी एसपी,हटिया डीएसपी सहित आर्मी के अधिकारी भी पहुंचे। वहीं SL DOG स्कॉट की टीम भी मौके पर मौजूद थी इस पुरे मामले की जांच पुलिस में जुट गई ।