” सेना से लेकर खदानों तक महिलाओं के कल्याण को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जा रही ” : पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा कि आज भारत महिलाओं की जरूरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए फैसले ले रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM modi ) ने शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात में 21,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने 16,000 करोड़ रुपये की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

पिछले आठ वर्षों में महिलाओं को सशक्त बनाया

वडोदरा में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पिछले आठ वर्षों में उनकी सरकार द्वारा की गई विकास पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “हमारी डबल इंजन सरकार ने पिछले आठ वर्षों में महिलाओं को सशक्त बनाया है। उनका सशक्तिकरण भारत के विकास के लिए आवश्यक है। आज सेना से लेकर खदानों तक महिलाओं के कल्याण को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जा रही हैं। ”

विकास के लिए महिलाओं का तेजी से कल्याण

उन्होंने आगे कहा कि “इस 21वीं सदी में, भारत के तेजी से विकास के लिए महिलाओं का तेजी से कल्याण और सशक्तिकरण की आवश्यकता है। आज भारत महिलाओं की जरूरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए फैसले ले रहा है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button