गुस्से मे फैंस,हार्दिक को कप्तानी से हटाने की मांग, पंड्या पर फूटा फैंस का गुस्सा !
हार्दिक पंड्या ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर फैंस आग बबूला हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 277 रनों का स्कोर बनाया।
मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या अपने फैसलों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी हार्दिक पंड्या ने मैदान पर कई ऐसे फैसले लिए जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर से वही गलती दोहराने का काम किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर फैंस आग बबूला हो गए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में रिकॉर्ड 277 रनों का स्कोर बनाया।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर निकाली अपनी भड़ास
इसके बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर खूब सवाल उठे। खासकर, जिस तरह हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह का इस्तेमाल किया, उस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं ,बहरहाल अब पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युसूफ पठान ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर अपनी भड़ास निकाली है ,युसूफ पठान का मानना है कि हार्दिक पांड्या की खराब कप्तानी के सनराइजर्स हैदराबाद विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रही।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ युसूफ पठान का पोस्ट
युसूफ पठान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 ओवर में ही 160 रनों से ज्यादा का स्कोर बना लिया है। अब तक जसप्रीत बुमराह को सिर्फ 1 ओवर ही क्यों दिया गया ? आपके बेस्ट बॉलर को गेंद करना चाहिए। मुझे लगता है कि यह खराब कप्तानी है। बहरहाल, सोशल मीडिया पर युसूफ पठान का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मुंबई इंडियंस को बचाना है तो हार्दिक को हटाना है
सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के फैंस लगातार हार्दिक पंड्या को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर मुंबई इंडियंस को बचाना है तो हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटाना होगा। हार्दिक पंड्या कप्तान रहते हैं तो मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन एक भी मैच नहीं जीत पाएगी। वहीं कुछ यूजर्स अपने पुराने कप्तान रोहित शर्मा को वापस कप्तानी देने की मांग कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हुई काफी आलोचना
इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को बुरी तरह हरा दिया। हैदराबाद ने इस मुकाबले में आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया ,मुंबई की टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रही थी। टीम की हार के बाद उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। मैच के बाद आकाश अंबानी, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से बातचीत करते नजर आए। रोहित और आकाश की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
कप्तानी पर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी उठाए सवाल
दरअसल मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के लिए बड़ा फैसला लिया था। उसने रोहित को कप्तानी से हटा दिया था। उनकी जगह पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ पांड्या की कप्तानी बेहद खराब रही। उनकी कप्तानी पर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी सवाल उठाए हैं, मैच के बाद आकाश और रोहित के बीच बातचीत हुई ,इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है और अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोहित को फिर से कप्तानी मिल सकती है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।