“सपा चाहती तो अबतक आजम खां बाहर होते” – शिवपाल सिंह यादव

2 दिन पहले ही आजम खां के बेटे अब्दुल्लाह आजम और जयंत चौधरी कि मुलाकात हुई थी। उसके बाद शिवपाल शुक्रवार को आजम खां से मिलने पहुंच गए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बीच चल रहे मन मुटाव के बीच शिवपाल सिंह सपा नेता आजम खां से मिलने जेल पहुंच गए। उसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चाओं के माहौल बन गया। बता दें, यह मुलाकात तक़रीबन सवा घंटे तक चली। बड़ी संख्या में शिवपाल के साथ लोग मौजूद रहे।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा:

गौरतलब हैं कि, प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और सपा नेता आजम खां कि यह मुलाकात राजनितिक तौर पर कई तरह के मायने निकलते हुए नजर आ रही हैं। आजम खां करीब 2 साल से सीतापुर जिला कारगर में बंद हैं। उनके साथ उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटा अब्दुल्लाह आजम भी बंद थे। दोनों लोग जमानत पर रिहा हो चुके हैं। वही एक तरफ 2 दिन पहले ही आजम खां के बेटे अब्दुल्लाह आजम और जयंत चौधरी कि मुलाकात हुई थी। उसके बाद शिवपाल शुक्रवार को आजम खां से मिलने पहुंच गए।

आजम खान से मुलाकात के बाद शिवपाल बाहर आये तो उन्होंने मीडिया बात चित कि उन्होंने कि, आजम खान को राजनीति का एक लंबा अनुभव रहा है। मैं उन्हें एक सीनियर नेता के तौर पर भी देखता हूं। इसी दौरान शिवपाल ने कहा कि आजम खान से मुलाकात हुई है। आजम खान काफी समय से बीमार चल रहे हैं और उन्ही का हालचाल जानने के लिए आये हुए हैं। उन्होंने कहा है सही समय का इंतजार करिए सही समय आने पर सारी बातें बताई जाएंगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button