Entertainment: अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तहलका, प्रशंसकों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया !

भोजपुरी सिनेमा से हिंदी टीवी जगत में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को अब किसी अन्य परिचय की जरूरत नही है

भोजपुरी सिनेमा से हिंदी टीवी जगत में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को अब किसी अन्य परिचय की जरूरत नही है। उनके लाखों चाहने वाले हैं। हिंदी सिनेमा में भी जल्द वे अपने लाखों चाहने वालों के लिए अपनी पेशकश लेकर आएगी।

 देसी अंदाज़ में शेयर की नई पोस्ट

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। जिसके बाद से उन्होंने कामयाबी के शिखर पर राज किया है। अक्षरा सिंह अपने दर्शकों के साथ जुड़े रहने के लिए आये दिन अपने गाने रिलीज करती हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत तस्वीरें फैंस का दिल खुश कर देती हैं। कुछ ऐसा ही एक बार फिर हुआ जब अक्षरा सिंह ने अपने गाने का एक लुक फैंस के बीच शेयर किया है।

क्या सोंच रही है अक्षरा सिंह

इस पोस्ट में अक्षरा सिंह गुलाबी लिबास में नजर आ रही हैं. कानों में छोटी-छोटी झुमकी पहने एक्ट्रेस एक खूबसूरत मूर्ती की तरह लग रही हैं।अक्षरा सिंह ने इस खूबसूरत तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- क्या सोच रही हूं जरा बताओ… साथ ही उन्होंने दर्शकों से यह भी पूछा कि- किसे किसे नदी किनारे पर बैठना पसंद है… फ़ोटो को देख कर ऐसा लग रहा है कि अक्षरा सिंह को नदी किनारे बैठना बेहद पसंद है। और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपनी इस पोस्ट में भी किया है।उन्होंने कैप्शन में लिखा नदी किनारे बैठने का आनंद अलग है. साथ ही इस देश गर्ल ने अपने नाम के कई हैशटैग भी प्रयोग किये।

अक्षरा सिंह की इस तस्वीर पर उनके लाखों प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई अक्षरा सिंह के नदी के किनारे बैठने वाले सवाल के बारे में बता रहा है तो कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नही थक रहा। उनकी इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर दिल वाले और फायर वाले इमोजी की मानो बाढ़ सी आ गयी हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button