अक्षरा-खेसारी का म्यूजिक वीडियो 100 मिलियन के पार, यूट्यूब पर कमाल !

अक्षरा ने बताया है कि पानी-पानी सॉन्ग ने यूट्यूब पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बादशाह ने इस गाने में जबरदस्त रैप किया है |

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। भोजपुरी गानों को केवल यूपी-बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में पसंद किया जाता है।सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गानों को लोग दिल खोलकर प्यार देते हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई सिंगर भी भोजपुरी में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। इस लिस्ट में पॉपुलर रैपर बादशाह का नाम भी शामिल है। बादशाह के पानी-पानी सॉन्ग के भोजपुरी वर्जन को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने कमाल कर दिया था।

Bhojpuri song Pani Pani crosses 100 million on youtube- भोजपुरी सॉन्ग पानी  पानी ने यूट्यूब पर पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का रोमांस

सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को साझा करते हुए अक्षरा ने बताया है कि पानी-पानी सॉन्ग ने यूट्यूब पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बादशाह ने इस गाने में जबरदस्त रैप किया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पानी पानी सॉन्ग सुपरहिट साबित हो गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव जमकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने अंदाज से सारी महफिल लूट ली थी।

Akshara singh khesari lal yadav bhojpuri new song release on this valentine  after success pani pani music watch teaser video on youtube - Teaser: Pani  Pani के बाद खेसारी-अक्षरा फिर मचाएंगे धमाल,

पर्सनल लाइफ को लेकर बनी चर्चा का विषय

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी पर फैंस अपनी जान छिड़कते है। वैसे तो भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कई एक्टर्स के साथ काम किया हैं लेकिन उनकी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों की फिल्मों को शुरू से ही लोगों ने काफी प्यार दिया है। अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। आए दिन उनका कोई न कोई गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी अक्षरा अपना जलवा बिखेर रही हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button