Adipurush Movie Release Live: ‘आदिपुरुष’ ओपनिंग डे पर तोड़ सकती जबरदस्त रिकॉर्ड , पहले दिन कर सकती इतने करोड़ की कमाई !
प्रभास और कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है।

प्रभास और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है। दिल्ली और मुंबई में ‘आदिपुरुष’ के टिकट 2,000 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं, फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो कई जगहों पर हाउसफुल हो गया है। ऐसे में ‘आदिपुरुष’ के बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
ओम राउत द्वारा निर्देशित यह फिल्म महाकाव्य रामायण का सिनेमाई रूपांतरण है। कई भाषाओं में रिलीज होने वाली इस पीरियड सागा को 16 जून 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में 3डी प्रिंट में रिलीज किया जाएगा।
पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ सकती फिल्म
‘आदिपुरुष’ रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसके रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना है। फिल्म के 16 जून को 40 से 50 करोड़ के ओपनिंग कलेक्शन के साथ रिलीज होने की उम्मीद है। ‘आदिपुरुष’ महाकाव्य रामायण से प्रेरित है और इसमें प्रभास राघव (भगवान श्री राम), कृति जानकी (माता सीता) और सैफ रावण के रूप में हैं। जैसा देखा वैसा दिखाया। यह ओम राउत द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने पहले अजय देवगन-स्टारर तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर का निर्देशन किया था।
‘आदिपुरुष’ को मिला U/A सर्टिफिकेट
‘आदिपुरुष’ को हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया है। इन भाषाओं के साथ ही इसे तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी डब किया गया है। फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है और इसका रनटाइम 2 घंटे 59 मिनट है।
कितनी स्क्रीन्स पर रिलीज होगी ‘आदिपुरुष’?
आदिपुरुष के साल की सबसे बड़ी रिलीज होने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसे हिंदी में कम से कम 4 हजार स्क्रीन्स और सभी भाषाओं में 6 हजार 200 स्क्रीन्स पर रिलीज किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि इस फिल्म को 2डी और 3डी में रिलीज किया जाना चाहिए। दूसरी ओर, आदिपुरुष की आईमैक्स रिलीज ‘द फ्लैश’ द्वारा आईमैक्स स्क्रीन बुक किए जाने के कारण रद्द कर दी गई थी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।