एक्ट्रेस निम्रत कौर ने अपने फिगर को लेकर शेयर की अपने मन की बात …..
फिल्म दसवीं के लिए एक्ट्रेस निम्रत कौर ने 15 किलो वजन बढ़ाया था जिसके बाद उन्होंने अपने मन की बात शेयर की हैं।
फिल्म दसवीं के रिलीज़ होने के बाद दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर मुख्य भूमिका में नजर आये। वही इस फिल्म की विमला देवी के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस निम्रत कौर ने अपनी मन की बात शेयर की हैं। फिल्म दसवीं के लिए एक्ट्रेस ने 15 किलो वजन बढ़ाया था जिसके बाद उन्होंने अपने मन की बात शेयर की हैं। उन्होंने अपने वजन के बढ़ाने का सफर साझा किया हैं।
शेयर कि ये पोस्ट :
अपनी तस्वीर को साझा करते हुए निम्रत ने कहा कि उन्होंने अब दासवी के लिए अपना सारा वजन बढ़ाया है। एक्ट्रेस व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा और व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड जॉगर्स में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने नोट में लिखा की, “हमें किस तरह दिखना चाहिए, इस बारे में उच्च उम्मीदों के युग में, हर समय – लिंग, उम्र और पेशे में कोई बाधा नहीं है, मैं अपने जीवन से एक छोटा सा अध्याय साझा कर रही हूं जो इसके साथ सीखता है। जो जीवन भर चलेगा।”
इससे पहले द कपिल शर्मा शो में निम्रत ने अपने वजन के बारे में खुल कर बात की थी। उन्होंने कहा, मेरे पास समय था, मेरे पास छह महीने थे इसलिए मैंने अपनी गति से वजन बढ़ाया। मैंने खूब खाया और खूब एन्जॉय किया।