Indigo फ्लाइट में डेढ़ घंटे तक बंद रहा AC,गर्मी से लोगो का हुआ बुरा हाल !
कुछ लोगों की तो गर्मी के मारे हालत भी खराब होने लगती है। अब जरा सोचिए भीषण गर्मी में अगर आपको घंटे या डेढ़ घंटे तक गर्मी में फ्लाइट में सफर करना पड़े और ऐसी भी ना चल रहा हो तो आपका क्या हाल होगा।

मई जून की गर्मी से तो हर इंसान बोखला जाता है और गर्मी का पारा अगर जाता हो तो दिमान भी काम नहीं करता है। सफर में जो लोग AC डिब्बा बुक करते है वो चैन की नींद सोते है। लेकिन वही अगर सोचिये की AC ही ख़राब हो जाए और आपको ज्यादा घंटे गर्मी झेलना पड़े। अगर कुछ सेकंड के लिए पंखा भी बंद कर दिया जाता है, तो लगता है किसी ने उठाकर आग पर बैठा दिया हो। कुछ लोगों की तो गर्मी के मारे हालत भी खराब होने लगती है। अब जरा सोचिए भीषण गर्मी में अगर आपको घंटे या डेढ़ घंटे तक गर्मी में फ्लाइट में सफर करना पड़े और ऐसी भी ना चल रहा हो तो आपका क्या हाल होगा।
भीषण गर्मी से यात्रियों का हुआ बुरा हाल
दरअसल शनिवार को यानी 5 अगस्त को इंडिगो की फ्लाइट (नंबर: 6E7261) में मौजूद यात्रियों को एक बुरी स्थिति का सामना करना पड़ा। इंडिगो फ्लाइट ने चंडीगढ़ से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। पहले तो यात्रियों को 10-15 मिनट तक चिलचिलाती धूप में लाइन में खड़ा रखा गया। फिर जब लोग फ्लाइट में दाखिल हुए तो उन्होंने देखा कि ऐसी भी नहीं चल रहा है।
इंडिगो एयरलाइन्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें लोगों को गत्ते से हवा करते हुए देखा जा सकता है एयर होस्टेस ने गर्मी से परेशान यात्रियों को पसीना पोंछने के लिए टिशू पेपर दिए। महिलाएं और बच्चे पूरे सफर में बैचेन दिखाई दिए। सिंह ने कहा कि ये एक बड़ा तकनीकी मुद्दा है। इंडिगो एयरलाइन्स और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि यात्रियों को फिर कभी इस गंभीर परेशानी का सामना न करना पड़े।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।