Himachal Election Results 2022: AAP पार्टी ने कसा तंज, कहा- अनुराग ठाकुर के गढ़ में BJP की करारी हार !

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में चुनावी दौर में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। ऐसे में इस बार हिमाचल में कांग्रेस ने 40 सीटों पर...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में चुनावी दौर में कांग्रेस (Congress) ने बाजी मार ली है। ऐसे में इस बार हिमाचल में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। ऐसे में हिमाचल चुनाव में कांग्रेस ने इस बार बहुमत के आंकड़े को भी पार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है।

अनुराग ठाकुर पर आप पार्टी ने कसा तंज

बीजेपी ने हिमाचल चुनाव में 25 सीटों पर सिमट कर सत्ता से बाहर हो गई है। बताया जा रहा है, हिमाचल प्रदेश की कई ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां बीजेपी को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) के संसदीय क्षेत्र में भी बीजेपी ने बेहद खराब प्रदर्शन किया है।

मुख्य सूचना

  • आप पार्टी ने तंज कसते हुए कहा- हिमाचल चुनाव में केंद्रीय मंत्री अपना गढ़ भी नहीं बचा सके।
  • लोकसभा क्षेत्र के हिसाब से इस विधानसभा चुनाव की हार जनता को साफ़- साफ़ दिखाई दे रही है।
  • ऐसे में मंडी को छोड़कर सभी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।
  • हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर का क्षेत्र हमीरपुर और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का क्षेत्र मंडी भी है।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से सरकार बदलने की परंपरा जारी है।
  • राज्य की 68 सीटों में से कांग्रेस ने 40 सीटें जीत लीं हैं।
  • वहीं रिवाज बदलने का नारा देने वाली भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई।
  • ऐसे में उन्हें 19 सीटों का नुकसान हुआ।
  • 3 सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: CM योगी ने बदमाशों को दी चेतावनी, कहा- बहन-बेटी को कोई भी छेड़ेगा तो पुलिस कर देगी ढेर !

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button