PCOS की समस्या का शिकार हो रही कम उम्र की लड़किया, जानें लक्षण

PCOS के वजह से वजन बढ़ना, बालों का झड़ना, बांझपन और कई अन्य समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। अब यह दिक्कत स्कूल जा रही बच्चियों में भी आम हो गई हैं।

लखनऊ। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) के रोगियों को अपने खाने पीना का खास ख्याल रखना जरुरी होता हैं। जिसमें वे क्या खाते हैं और क्या पीते हैं इसका ख्याल रखना भी जरूरी होता हैं। इस समय की बात करे तो इससे पीड़ित महिलाओं की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही हैं। इस दिक्कत की वजह से महिलाओं के शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है। पीसीओएस के वजह से वजन बढ़ना, बालों का झड़ना, बांझपन और कई अन्य समस्याएं महिलाओं के झेलनी पड़ती हैं। अक्सर महिलाएं इस समस्या के बारे में जिक्र नहीं कर पाती हैं। लेकिन अगर इसके लक्षण बिलकुल भी नज़र आये तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

गौरतलब हैं कि इस दिक्कत कि समस्या अक्सर 30- 35 की उम्र में महिलाओं में पाई जाती थी। लेकिन अब यह दिक्कत स्कूल जा रही बच्चियों में भी आम हो गई हैं। आपको बता दें, लड़कियों में पीरियड में अनियमितता की समस्या देखने को मिलती हैं। उन्ही लड़कियों को अक्सर पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की दिक्कत झेलनी पड़ती हैं। अगर काम उम्र में ही इस समस्या का पता चल जाये तो इसे काबू किया जा सकता हैं।

PCOS के लक्षण :
– अनियमित माहवारी
– अधिक रक्तस्राव
– अनचाहे बालों का बढ़ना
– मुंहासे
– वजन बढ़ना
– सिरदर्द
– व्यवहार में बदलाव
– अनिद्रा
अगर आपमें ऊपर बताए हुए कई लक्षण मौजूद हैं तो बिना देरी किये डॉक्टर से अपनी पूरी जांच करवाएं और सही कारणों का पता लगाएं।

PCOS से बचाव:
– वजन कम करें
– व्यायाम करें
– डाइट में बदलाव

गौरतलब हैं कि अगर आपको इस बीमरी का जरा सा भी अंदाजा होता हैं तो तुरंत जांच कराये साथ ही डॉक्टर से सलाह तुरंत ले।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button