RUSSIA: रूस में एक महिला के 10 बच्चे होने पर उसे दिया जाएगा 13,12,000 रूपए का इनाम !

रूस में अब 10 से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलेंगे 1 मिलियन रूबल। जी सही पढ़ा अपने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोवियत युग के पुरस्कार को बहाल करने की अपनी नवीनतम घोषणा के साथ इन दिनों सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं ,

रूस में अब 10 से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलेंगे 1 मिलियन रूबल। जी सही पढ़ा अपने, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोवियत युग के पुरस्कार को बहाल करने की अपनी नवीनतम घोषणा के साथ इन दिनों सुर्ख़ियों में छाए हुए है, जो मूल रूप से रूस की घटती आबादी को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया हैं जिसके तहत रूस में जनसँख्या की वृद्धि के लिए लोंगो को सम्मानित किया जाएगा।

‘मदर हीरोइन’ नाम का मिलेगा पुरस्कार

रूस में  महिलाओं को ‘मदर हीरोइन’ के नाम से जाना जाने वाला यह पुरस्कार दिया जाएगा,आपको बता दे यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाएगा, जिनके 10 या उससे अधिक बच्चे हैं, जैसे ही उनका दसवां बच्चा एक साल का हो जाएगा। इनाम में 1 मिलियन रूबल की राशि भी शामिल होगी।

जो लगभग 16,000 डॉलर / ₹13,12,000 एक बार भुगतान की जाएगी। साथ ही माताएँ तब भी उपाधि के लिए योग्य होंगी, भले ही उनके किसी भी बच्चे की मृत्यु युद्ध के परिणामस्वरूप या किसी आतंकवादी गतिविधि और / या आपातकालीन स्थितियों के परिणामस्वरूप हो।

रूस में जनसंख्या में भारी गिरावट देखी गई है

रूस में 2021 के बाद से, कोविड के कारण जनसंख्या में लगभग दो गुनी गिरावट आई है, आज की स्थिति में रूस की जनसंख्या मात्र 14.5 करोड़ है ,जो भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से 6 करोड़ कम है। साथ ही रूस का यह ऐसे समय में आया है जब रूस एक गंभीर जनसांख्यिकीय परिवर्तन का सामना कर रहा है, और पुतिन ने इस पर नियंत्रण रखने के लिए कार्डिनल उपायों का आह्वान किया है।

पिछले कुछ वर्षों में यूक्रेन के साथ इसके संघर्ष जैसी घटनाओं के साथ देश में जनसंख्या में भारी गिरावट देखी गई है, जिसने केवल रूसी चिंताओं को हवा दी है। बताते चले यह पुरस्कार पहली बार 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बड़े पैमाने पर आबादी के नुकसान के कारण शुरू किया गया था और 1991 में सोवियत संघ के पतन तक लागू था।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button