Karnataka: अरुण सिंह ने पूर्व सीएम येदियुरप्पा से की मुलाकात, कहा- उनके नेतृत्व में पार्टी का होगा विस्तार !

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल होने के एक दिन के बाद कर्नाटक के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने गुरुवार को उनसे मुलाकात की।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल होने के एक दिन के बाद कर्नाटक के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने गुरुवार को उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके नेतृत्व में दक्षिण भारत में विस्तार करेगी।

अरुण सिंह ने येदियुरप्पा को दी बधाई !

अरुण सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा से मुलाकात करने के बाद कहा, ‘ मैंने पार्टी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल होने पर उन्हें बधाई दी। वह वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ चार बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा उनके नेतृत्व में दक्षिण भारत में अपना विस्तार करने में सफलता हासिल करेगी।’ बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को पार्टी के संसदीय बोर्ड को पुनर्गठित करने की घोषणा की थी।

Related Articles

Karnataka BJP in charge Arun Singh met former CM Yediyurappa said the party  will expand under his leadership - Karnataka: कर्नाटक भाजपा प्रभारी अरुण  सिंह ने पूर्व सीएम येदियुरप्पा से की मुलाकात

नितिन गडकरी और शिवराज सिंह को नहीं मिली जगह !

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड में जगह नहीं दी गयी थी। वह पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से कई अहम निर्णय लेते थे। नितिन गड़करी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी ने अभी तक अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों को निर्णय लेने वाली किसी भी प्रक्रिया से नहीं हटाया था। लेकिन अब नितिन गडकरी को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति से भी हटा दिया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी पार्टी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति से बाहर कर दिया गया है।

जानें बीजेपी संसदीय बोर्ड की पावर, जिससे बाहर कर दिए गए गडकरी और शिवराज -  How BJP parliamentary board election committee works power of it nitin  gadkari shivraj singh chauhan - AajTak

सर्बानंद सोनोवाल को संसदीय बोर्ड में किया गया शामिल !

असम के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है। असम में पिछले विधानसभा चुनाव के बाद सोनोवाल ने असम के मुख्यमंत्री का पद हिमंत बिस्वा सरमा के लिए खाली कर दिया था, जिसके बाद सोनोवाल को कैबिनेट में केंद्र मंत्री के रूप में लाया गया था।

सर्वानंद सोनोवाल : प्रोफाइल

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button