लखनऊ में ट्रांसपोर्ट नगर में एक बिल्डिंग ढही, मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका
राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में एक इमारत ढह गई। हादसे में मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
लखनऊ में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर गई। घटना के वक्त बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था। करीब 10 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।
हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस बीच, फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी गई।
घटना के बाद से जुड़े वीडियो सामने आए हैं। इसमें कई मजदूर जमीन पर घायल पड़े हुए नजर आ रहे हैं। अफरातफरी का माहौल है। एक युवक की मौत की सूचना भी आ रही है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग में कई कंपनियों का गोदाम बना हुआ था। शनिवार को बेसमेंट में काम चल रहा था। इस दौरान अचानक इमारत टेढी हुई, जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।
सीएम योगी ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।