WORLD: सऊदी अरब के नए प्रधानमंत्री बने प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, स्वीडन पीएम ने भेजा लिखित सन्देश !

प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) बने सऊदी अरब के प्रधानमंत्री। मंगलवार को सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने यह फैसला लिया।

प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) बने सऊदी अरब के प्रधानमंत्री। मंगलवार को सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने यह फैसला लिया। साथ ही प्रिंस खालिद बिन सलमान रक्षा मंत्री के रूप में सामने आए। उसी के साथ प्रिंस तुर्की बिन मोहम्मद बिन फहद बिन अब्दुल अजीज (Prince Turki bin Mohammed bin Fahd bin Abdul Aziz) को राज्य मंत्री और प्रिंस अब्दुलअजीज बिन तुर्की बिन फैसल (Prince Abdulaziz bin Turki bin Faisal) को खेल मंत्री बनाया गया है।

स्वीडन के पीएम ने वक्त की प्रशंसा

क्राउन प्रिंस पहले रक्षा मंत्री थे, और प्रिंस खालिद उप रक्षा मंत्री थे। फिलहाल किंग सलमान कैबिनेट की बैठकों की अध्यक्षता करना जारी रखेंगे साथ ही आपको बता दें सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री, प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ को बुधवार को  से एक लिखित संदेश प्राप्त हुआ।जानकारियों के अनुसार एंडरसन ने पत्र में ‘रूसी-यूक्रेनी संकट में कैदियों के आदान-प्रदान की मध्यस्थता’ में क्राउन प्रिंस की भूमिका के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की।

लिए कई सकारात्मक फैसले

क्राउन प्रिंस ने 2018 में सऊदी अरब में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को खत्म कर दिया था। सऊदी दुनिया का एकलौता देश था, जहां महिलाएं ड्राइव नहीं कर सकती थीं। अब उन्हें वोटिंग राइट्स भी दिए गए हैं। मौलवियों की दखलंदाजी और फतवों पर सख्ती से रोक लगाई जा चुकी है। आपको बताते चले 86 साल के किंग सलमान 2015 में शासक बने, लेकिन इसके पहले करीब ढाई साल तक उन्हें प्रिंस सलमान की तरह ही क्राउन प्रिंस के तौर पर काम किया था। क्राउन प्रिंस सलमान को एमबीएस के नाम से भी जाना जाता है, वह सऊदी अरब की Economy and energy Infrastructure को बदलने के लिए देश की “Saudi Vision 2030” योजना में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में काम कर रहे हैं ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button