#कार्यकाल समाप्त : यूपी का विधान परिषद पहली बार होगा कांग्रेस मुक्त !

साथ ही सपा के 6, बसपा के 3 व कांग्रेस MLC रिटायर होंगे तो वहीं भाजपा के भी 2 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है

ज यूपी का विधान परिषद कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। इसकी वजह इकलौते विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह का कार्यकाल समाप्त होना है। ऐसा देश की आजादी के बाद पहला मौका होगा जब विधान परिषद में कांग्रेस का कोई प्रतिनिधित्व करने वाला नहीं होगा।

2012-वर्तमान तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव

आपको बता दें दीपक सिंह पूर्व में दो बार ब्लॉक प्रमुख के रूप में चुने गए हैं। उन्हें 1995-2005 में शाहगढ़ ब्लॉक, अमेठी, उत्तर प्रदेश से ब्लॉक प्रमुख के रूप में चुना गया था। कैडर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्हें वर्ष 2002 में पार्टी के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। दीपक सिंह उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस और एन.एस.यू.आई के प्रभारी थे। ऐसा माना जाता है कि उनके कार्यकाल के दौरान दोनों मोर्चे को मजबूती मिली थी। दीपक सिंह को (2012-वर्तमान तक) उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनाया गया था।

भाजपा के भी 2 सदस्यों का कार्यकाल पूरा

तो वहीं विधान परिषद से 10 सदस्य भी आज रिटायर हो जाएंगे। ऐसे की सपा के 6, बसपा के 3 व कांग्रेस MLC रिटायर होंगे। साथ ही भाजपा के भी 2 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। जिसमे से केशव मौर्य व भूपेंद्र चौधरी का नाम शामिल है। लेकिन बीजेपी के दोनों सदस्य दोबारा चुने जा चुके हैं।

कांग्रेस पार्टी आज शून्य हो जाएगी

इसके साथ ही यूपी विधान परिषद में कांग्रेस पार्टी आज शून्य हो जाएगी। सपा के जगजीवन प्रसाद, बलराम यादव, डॉ कमलेश पाठक, रणविजय सिंह, राम सुंदर निषाद और शतरुद्र प्रकाश का कार्यकाल खत्म हो रहा है। तो वहीं बीएसपी के अतर सिंह राव, सुरेश कुमार कश्यप और दिनेश चंद्र का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button