Politics: झारखंड में हेमंत राज कुछ दिनों का मेहमान, हो रही है भाभी राज की तैयारी !

 झारखंड में हेमंत सोरेन राज कुछ ही दिनों का मेहमान है। अब राज्य में भाभी राज की तैयारी चल रही है. बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अब यह खुलासा करके चौका दिया है।

 झारखंड में हेमंत सोरेन राज कुछ ही दिनों का मेहमान है। अब राज्य में भाभी राज की तैयारी चल रही है. बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अब यह खुलासा करके चौका दिया है। वह हर रोज सुबह-शाम अपने ट्वीटर पोस्ट के जरिए नया धमाका कर रहे हैं। निशिकांत दुबे ने नाम नहीं लिया है, लेकिन यह जता दिया है कि झारखंड की अगली मुख्यमंत्री कल्पना सोरेन बनेंगी।

झारखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री बन सकती है कल्पना सोरेन

निशिकांत दुबे के सोशल मीडिया पोस्ट को सही मानें तो कल्पना सोरेन की ताजपोशी होगी। अगर ऐसा होता है तो कल्पना सोरेन झारखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी. वह हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी हैं.झारखंड में सियासी हलचल बहुत गर्म है। हेमंत सोरेन पर लगे ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के आरोप को लेकर राजनीती बेहद नाजुक दौर से गुजर रही है। चुनाव आयोग से हेमंत सोरेन को मिले नोटिस पर सत्ताो पक्ष की ओर से कुछ खुलकर नहीं कहा जा रहा है। लेकिन विपक्षी पार्टी भाजपा पर जेएमएम और कांग्रेस के नेता हमलावर हो गए हैं। सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्या रोप का दौर जारी है।

झामुमो और भाजपा के बीच शह-मात का गेम जारी

राजनीतीक गलियारों के बीच कई तरह की चर्चाएं गर्म हैं। हेमंत सोरेन का राजनीतीक भविष्य क्या होगा. झारखंड की राजनीती के सभी विकल्पों पर कई तरह की बातें हो रही हैं। वहीं राजनीतीक पंडित कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

कल्पना सोरेन की ताजपोशी करा सकते हैं हेमंत सोरेन

इस बीच बिहार की राजनीती में 1997 की घटना का चर्चा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि झारखंड में भी बिहार जैसा प्रयोग संभव है. झारखंड में भी राबड़ी देवी की तरह कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बन सकती हैं। दरअसल हेमंत पर कार्रवाई होने के बाद झामुमो के पास क्याम-क्याघ विकल्पह हैं, इस पर चर्चा के दौरान सीएम हेमंत सोरेन की पत्नीव कल्प्ना सोरेन को सत्ता सौंपे जाने की भी अटकलें लग रही हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button