# राजीव गाँधी पुण्यतिथि : प्यार के इम्तेहान में हुए थे ‘पास’, पर एग्जाम के सभी सब्जेक्ट में हुए थे ‘फेल’ !
इंदिरा गाँधी से सोनिया की पहली मुलाकात करवाने से पहले राजीव गाँधी ने कहा था ' फालतू की बात मत करो, सब सही होगा !'
आज राजीव गांधी ( Rajiv Gandhi ) की 78 वीं जयंती है। उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। इस जयंती के मौके पर हम जानेंगे राजीव गाँधी जी के कुछ व्यक्तिगत व राजनीतिक जीवन के बारे में। तो आईये जानते है देश के 7 वें प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के बारे में :
इजहार भी खास तरीके से किया
राजीव गाँधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था। अपनी पढ़ाई के दौरान साल 1965 में वो कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। जहां 21 साल के राजीव गांधी पढ़ाई के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज पहुंचे। वहाँ उनकी मुलाकात सोनिया गाँधी से हुई। जहां पहले दोस्ती हुई फिर वो धीरे धीरे प्यार में बदल गई। हालाँकि इसका इजहार भी पूर्व पीएम के द्वारा खास तरीके से किया गया।
सोनिया ने मुस्कुराते हुए इस प्रस्ताव को स्वीकार किया
दरअसल राजीव गांधी सोनिया को ला फ्ला डू मॉल नाम के एक कूल नाइट क्लब में ले जाना चाहते थे। लेकिन उसके पास इसके लिए पैसे नहीं थे इसलिए वह अपने दोस्त क्रिश्चियन के लाउंज में चले गए। वहां वो कई दिनों बाद साथ बैठे थे। उसी दौरान डांस शुरू हुआ जो करीब रात 11 बजे तक चला। सोनिया साइकिल से नहीं आई थी। बारिश भी हो रही थी। राजीव ने पैदल ही निकलने का फैसला किया। दोनों साथ-साथ पैदल चले। यहीं पर राजीव ने अपने दिल की बात कह दी। जिसे सोनिया ने मुस्कुराते हुए इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
सोनिया से बातचीत या प्यार में उन्होंने कोई कमी नहीं
हालाँकि राजीव गांधी प्यार में डूब गए कि ट्रिनिटी कॉलेज में पढ़ाई नहीं कर पाए। वे सभी विषयों में फेल हो गए। इसके बाद राजीव ने कैम्ब्रिज कॉलेज छोड़ दिया और इम्पीरियल कॉलेज में दाखिला लिया। यहीं से उन्होंने इंजीनियरिंग और मैकेनिक्स की पढ़ाई शुरू की। सोनिया से बातचीत या प्यार में उन्होंने कोई कमी नहीं की।
राजीव जी की खास उपलब्धियां
- अगस्त 1984 में, राजीव गांधी की पहल पर, भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ टेलीमैटिक्स (C-DOT) की स्थापना की गई थी।
- एमटीएनएल की स्थापना 1986 में राजीव की पहल पर हुई थी, जिससे दूरसंचार क्षेत्र में और प्रगति हुई।
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की घोषणा 1986 में उच्च शिक्षा के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए की गई थी।
- जवाहर नवोदय विद्यालय प्रणाली के संस्थापक राजीव गांधी को भी ग्रामीण भारत में कक्षा 6 से 12 तक मुफ्त, गुणवत्तापूर्ण और आवासीय शिक्षा प्रदान करने का श्रेय दिया जाता है।
- कंप्यूटर उपकरणों पर आयात शुल्क कार्यक्रम देश में शुरू हुआ।
- आप में से जिन लोगों ने बचपन में पीसीओ (टेलीफोन बूथ) देखा है, उन्हें पता होना चाहिए कि इसके पीछे राजीव गांधी का हाथ था। इसने ग्रामीण भारत को टेलीफोन सेवा से जोड़ा।
- देश के लिए एक संदेश के रूप में, उन्होंने मतदान की आयु को 21 से 18 वर्ष तक कम करने की पहल की, ताकि उन्हें देश के प्रति अधिक जिम्मेदार और सशक्त बनाया जा सके।
खबरों का सटीक विश्लेषण पढ़ने व सूचना जानने के लिए बने रहे hashtagbharatnews.com के साथ। ख़बरों की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए व लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता को बनाते हुए ” हैशटैग भारत न्यूज़ ” की हर खबर पर बराबर नज़र बनी रहती है।