# रक्षाबंधन : राशि के अनुसार बांधिए धागा, नहीं आएगी कोई बाधा !
हर साल श्रावण महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रावण (सावन) में मनाए जाने के कारण इसे श्रावणी (सवानी) या सालुनो भी कहा जाता है
भाई-बहन के प्यार का प्रतीक राखी ( Rakshabandhan) का त्योहार इस साल 11 अगस्त को मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन को स्नेह के बंधन में बांधता है।
श्रावण महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है
मेष : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए लाल रंग शुभ होता है।
वृष राशि: वृष राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों के लिए नीला, बैंगनी, सफेद रंग शुभ होता है। ऐसे में अगर आपके भाई की राशि वृषभ है तो आप उसके लिए नीले रंग की राखी खरीद सकते हैं।
मिथुन: यदि आपके भाई की राशि मिथुन है तो उसके लिए हरे रंग की राखी शुभ रहेगी। दरअसल, मिथुन राशि पर बुध का प्रभाव है, इसलिए इन लोगों के लिए हरा रंग अधिक भाग्यशाली माना जाता है।
कर्क राशि: ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के जातक चंद्रमा से प्रभावित होते हैं और कर्क राशि के लोगों के लिए सफेद रंग बहुत शुभ माना जाता है।
सिंह: यदि आपके भाई की राशि सिंह है, तो आप उसके लिए लाल या पीली राखी ला सकते हैं। सिंह राशि पर सूर्य का प्रभाव पड़ता है।
कन्या: कन्या राशि पर बुध का प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अगर आपके भाई की राशि कन्या है तो उसकी कलाई पर गहरे हरे रंग की राखी बांधें।
तुला: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के जातक शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। ऐसे में अगर आपके भाई की राशि तुला है तो उसकी कलाई पर गुलाबी रंग की राखी बांधें।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातक मंगल ग्रह से प्रभावित होते हैं। ऐसे में अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है तो आपको उसकी कलाई पर मैरून रंग की राखी बांधनी चाहिए।
धनु: यदि आपका भाई धनु राशि का है, तो वह शुक्र के प्रभाव में है। ऐसे में भाई की कलाई पर पीली राखी बांधें।
यह भी पढ़े : # World Breastfeeding Week 2022 : इस उम्र तक कराए बच्चे को स्तनपान, माँ – शिशु का होगा कल्याण !