प्रतापगढ़ : बुलडोज़र का डर, आरोपी का सरेंडर

वाकया हुआ कुछ यूँ कि प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में बने शौचालय में शनिवार की भोर में महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ढूंढ रही थी।

अब तक आपने पुलिस ( police ) के अपराधियों को पकड़ने के कई रूप देखें होंगे। लेकिन इस समय देश भर में चर्चा का विषय यूपी पुलिस अपने अनोखे अंदाज के लिए बनी हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस का एक अनोखा अंदाज दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए अपनाया गया।

वाकया हुआ कुछ यूँ कि प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में बने शौचालय में शनिवार की भोर में महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ढूंढ रही थी।

रेलवे प्रशासन और रेलवे की पुलिस भी उसकी खोजबीन कर रही थी. वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। दबाव अधिक होने के कारण पुलिस किसी भी दशा में उसे गिरफ्तार करने के लिए मशक्कत कर रही थी।

फिर पुलिस ने एक तरकीब निकाली। पुलिस ने बुलडोजर लाकर आरोपी के घर के सामने खड़ा कर दिया। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर उसने अपने आपको पुलिस के हवाले नहीं किया तो घर गिरा दिया जाएगा। इसके बाद घर ढहाए जाने की आशंका से भयभीत आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button