Basant Panchami 2024 :क्यों मनाते हैं वसंत पंचमी ? जानिए इसका धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व !

इस साल वसंत पंचमी आज 14 फरवरी को मनाई जा रही है ,वसंत पंचमी का धार्मिक महत्व होने के साथ ही सामाजिक महत्व भी है।

वसंत पंचमी, हिंदू धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। यह त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू परंपराओं के अनुसार पूरे वर्ष को छह ऋतुओं में बांटा गया है, जिसमें वसंत को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है।

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी कब? जानें सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

कैसे हुई वसंत पंचमी को मनाने की शुरुआत?

जिस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है, उस दिन को वसंत पंचमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस साल वसंत पंचमी आज 14 फरवरी को मनाई जा रही है ,वसंत पंचमी का धार्मिक महत्व होने के साथ ही सामाजिक महत्व भी है। वसंत पंचमी जीवन में नई चीजें शुरू करने का एक शुभ दिन है। इस मौसम में पेड़ों पर नव कोपलें आनी शुरू हो जाती हैं।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन माता सरस्वती प्रकट हुई थीं इसलिए इस दिन वसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।

Basant Panchami 2022: सरस्वती पूजन से मिलेगी करियर में सफलता, जानें शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

मां सरस्वती को विद्या एवं बुद्धि की देवी माना जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन ब्रह्मांड का निर्माण किया था। सृष्टि की रचना करके जब उन्होंने संसार में देखा तो उन्हें चारों ओर सूनसान निर्जन ही दिखाई दिया। वातावरण बिल्कुल शांत लगा। तब ब्रह्मा जी ने भगवान विष्णु जी से अनुमति लेकर अपने कमंडल से पृथ्वी पर जल छिड़का और देवीहाथ में वीणा लिए प्रकट हुईं। मां के प्रकटोत्सव को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

Basant Panchami 2024 | Vasant Panchami Saraswati Puja 2024

मां सरस्वती को पीला रंग बेहद ही प्रिय

धार्मिकता के साथ इस पर्व के पर्यावरणीय महत्व भी हैं। इस ऋतु के साथ मौसम की चाल बदलने लगती है। खेतों में फसल वातावरण को खुशनुमा बना देती है।आज के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि मां सरस्वती को पीला रंग बेहद प्रिय है, इसीलिए बसंत पंचमी पर पीले रंग के कपड़े, पीले रंग का भोग, पीले रंग के पुष्प, पीले रंग की चुनरी मां सरस्वती को अर्पित की जाती है. पीले रंग का धार्मिक मह्त्व जानें तो पीला रंग पॉजीटिविटी का स्त्रोत होता है। वसंत पंचमी नव सृजन का संकेतक पर्व है, ये नव ऊर्जा के संचार का पर्व है। आप सभी को हैशटैग भारत की ओर से वसंत पंचमी की सुभकामनाए।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button