अयोध्या पर ये क्या बोल गए AAP सांसद संजय सिंह ?

संजय सिंह ने बोला की हम सभी ने देखा कि पहली बारिश के बाद ही अयोध्या में राम मंदिर से पानी निकलना शुरू हो गया।

जहाँ एक तरफ भाजपा ने लोक सभा चुनाव के दौरान अयोधया के राम मंदिर को विकास का मुद्दा बताते हुए कई वोट्स हासिल किये थे आज उसी राम मंदिर की छत पहली बारिश में चुने लग गई है। अब इस मुद्दे पर राजनितिक हंगामा होना तो तय ही था क्योकि राम मदिर भाजपा का सबसे बड़ा हथियार था वोट बटोरने के लिये लेकिन अब उसी राम मंदिर में बारिश के चलते पानी निकलना शुरू हो गया। वैसे तो ये मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और इस मुद्दे को अपना सस्त्र बनाते हुए विपक्ष बीजेपी पर लगातार हमला किये जा रहा है इसी कड़ी में अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी एक बयान दिया है जो इस वक़्त वायरल हो रहा है।

जहां है रामलला का मंदिर, उस अयोध्या में कैसे हार गई भाजपा? जानें समाजवादी  पार्टी की क्या थी रणनीति | BJP lose Faizabad Ayodhya Ram Lalla temple  strategy Samajwadi Party Up lok

अयोध्या में राम मंदिर से पानी निकलना शुरू

इस वायरल हो रहे बयान में संजय सिंह ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के बाद ढहते बुनियादी ढांचे को लेकर केंद्र पर तीखा हमला किया और अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए बोला की हम सभी ने देखा कि पहली बारिश के बाद ही अयोध्या में राम मंदिर से पानी निकलना शुरू हो गया। संजय सिंह ने दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 में हुए हादसे पर भी अपनी बात रखी और कहा की छत गिरने की घटना बेहद शर्मनाक है, क्योंकि इसका उद्घाटन 10 मार्च को पीएम मोदी ने किया था। भ्रष्टाचार भाजपा के पीछे-पीछे चलता है।

AAP सांसद संजय सिंह को 3 महीने की सजा, 21 साल पुराने मामले में दोषी करार -  AAP leader Sanjay Singh sentenced to 3 months court held responsible for 2  decades old agitation ntc - AajTak

बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव

इस बीच दिल्ली में शुक्रवार की सुबह भारी बारिश ने राजधानी में लंबे समय से चल रही गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे दिल्ली में रहने वाले निवासियों और यात्रियों का सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है।
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के लोगों के हित में बात करते हुए अपने बयान में ये भी कह डाला की दिल्ली वासियों को आज के बाद ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पहली बारिश में बदहाल दिल्ली! एयरपोर्ट की छत गिरी, मकान गिरा, कारें डूबी,  सड़कें जाम... बिजली भी ठप | delhi rain alert traffic advisory IGI Airport  Terminal 1 accident flight ...

भाजपा पार्षद ने आम आदमी पार्टी पर लगाए आरोप

वही सूत्रों से जानकारी सामने आई है की दिल्ली शहर के कई हिस्सों में लोग जलभराव वाली सड़कों से गुजरे और भाजपा पार्षद रविंदर सिंह नेगी को विरोध जताने के लिए NH9 पर एक नाव चलाते देखा गया। इसके पीछे के कारन यही बताया जरा है ऐसा उन्होंने दिल्ली सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तोर पर किया है जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बानी हुई है। इस वीडियो में उन्होंने ने आम आदमी पार्टी पर ये आरोप लगाया है की पार्टी ने मानसून से पहले नालो की सफाई नहीं करवाई। इस वक़्त सोशल मीडिया पर दिल्ली में हुई जोरदार बारिश की चर्चा जहा चारो तरफ है वही मौसम विभाग की मने तो दिल्ली में ऐसी बारिश अभी आगे भी होने की सम्भावना है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button