Uttar Pradesh: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, वीडियो शेयर कर कही यह बात !

समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके प्रदेश सरकार से बुलडोजर के बारे में सवाल उठाया है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो बीजेपी विधायक का है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके प्रदेश सरकार से बुलडोजर के बारे में सवाल किया है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो बीजेपी विधायक का है। अखिलेश ने वीडियो में विधायक के दिए बयान पर टिप्पणी की और योगी सरकार के भ्रष्टाचारियों और अपराधियों पर हो रहे बुलडोजर एक्शन पर सवाल उठाए।

ट्ववीट कर साधा सरकार पर निशाना !

अखिलेश यादव ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, “अब तो भाजपा के विधायक सरेआम स्वीकार रहे हैं कि उनके राज में थानों में वसूली का धंधा खुलेआम जारी है। अब बुलडोज़र कहाँ है?” शेयर किये गए वीडियो में भाजपा विधायक एक कुर्सी पर बैठे हैं और उनके आस-पास कई लोग खड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके पास यूपी पुलिस के कुछ अधिकारी भी मौजूद दिख रहे हैं जिनसे विधायक बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

Related Articles

धांधली और भ्रष्टाचार का किया दावा !

अखिलेश यादव द्वारा शेयर किये गए वीडियो में यह सुना जा सकता है कि विधायक यूपी पुलिस के अधिकारियों से कह रहे हैं, यहां तमाम लोग खड़े हैं जिनसे आप पैसा ले चुके हैं। इसी बयान को आधार बनाकर अखिलेश ने भाजपा और योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने विधायक के बयान पर दावा किया है कि भाजपा ने सरेआम धांधली और भ्रष्टाचार की बात स्वीकार की है। इसी आधार पर उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा है कि अब बुलडोजर एक्शन कहां हैं?

akhilesh yadav appeals to hoist the tricolor at every house amy | Har Ghar Tiranga: अखिलेश यादव ने की हर घर तिरंगा फहराने की अपील, कार्यकर्ता करेंगे सबकी मदद

आपको बता दें कि बुलडोजर अब उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक प्रमुख हिस्सा बन चुका है। राज्य में अपराधियों और माफियाओं की अवैध संपत्ति को ध्वस्त करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार द्वारा बुलडोजर से संपत्तियों को गिराने पर सीएम आदित्यनाथ को इस साल की शुरुआत में ‘बुलडोजर बाबा’ का नाम दिया गया था। इसी के बाद बुलडोजर अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने के रूप में देखा जा रहा है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button