UP Politics: यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, जाने क्या है वजह ?

उत्तर प्रदेश में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह योगी कैबिनेट में पंचायती राज मंत्री के पद पर थे।

उत्तर प्रदेश में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह योगी कैबिनेट में पंचायती राज मंत्री के पद पर थे। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।

ट्वीट कर दी जानकारी !

उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ट्वीट करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन हेतु आज मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया। अपने प्रथम तथा द्वितीय कार्यकाल में क्रमशः राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कैबिनेट मंत्री, के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा हेतु अवसर प्रदान करने तथा समय- समय पर दिए गए निर्देशों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का एवं अनेक अवसरों पर प्रेरणादाई मार्गदर्शन व आशीर्वचन के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।”

Related Articles

‘एक व्यक्ति-एक पद’ सिद्धांत के तहत दिया इस्तीफा !

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा पार्टी के ‘एक व्यक्ति-एक पद’ सिद्धांत के तहत दिया है। इस्तीफा देने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि आने वाले नगर निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड जीत हासिल करेगी।

Bhupendra Chaudhary resigns from the post of Panchayati Raj Minister after  taking over the post of UP BJP President - यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद संभालने  के बाद भूपेंद्र चौधरी ने दिया पंचायती

25 अगस्त को हुई थी नियुक्ति !

भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने 25 अगस्त को भूपेंद्र सिंह चौधरी को पार्टी की उत्तर प्रदेश यूनिट का अध्‍यक्ष नियुक्त किया था। उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्‍यक्ष नियुक्‍त होने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार को नई दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे, जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था। आपको बता दें कि भूपेंद्र सिंह चौधरी 1991 में भाजपा के सदस्य बने और कोषाध्यक्ष एवं मुरादाबाद जिला यूनिट के जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। 1999 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे।

up bjp chief bhupendra singh chaudhary grand welcome at charbagh railway  station यूपी बीजेपी चीफ बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे भूपेंद्र सिंह चौधरी  कार्यकर्ताओं ने किया ...

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button