आज सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि !
सुशांत इस दुनिया को अलविदा कहकर हमेशा के लिए चले गए थे और साथ ही अपनी यादों का गुलदस्ता हम सब के लिए छोड़ गए सुशांत सिंह राजपूत ने आज से ठीक 3 साल पहले 14 जून, 2020 के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था।

सुशांत सिंह राजपूत का अर्श से फर्श तक का सफर बहुत ही मुश्किलों से भरा था बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिर्फ वो एक ऐसे सख्श थे जिन्होंने अपनी अलग सी छवि बना ली थी साथ ही लोगो के मन को भाने लगे थे सुशांत उनकी अदाकारी को देख लड़किया उनकी फैंस थी। आपको बता दे 14 जून 2020 ये वही दिन है जिस दिन सुशांत इस दुनिया को अलविदा कहकर हमेशा के लिए चले गए थे और साथ ही अपनी यादों का गुलदस्ता हम सब के लिए छोड़ गए सुशांत सिंह राजपूत ने आज से ठीक 3 साल पहले 14 जून, 2020 के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत की कहानी
उनके निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस शुरू हो गई थी। सीबीआई से लेकर ईडी और नारकोटिक्स की टीम तक, सभी ने अभिनेता की मौत की जांच की थी। फिल्म ‘काई पो चे’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले सुशांत ने कई बड़े सपने देखे थे। उनके बहुत से सपने अधूरे रह गए। धोनी की बायोपिक ने सुशांत को एक नई पहचान दी थी।
सुशांत ने देखे थे कई बड़े सपने
‘छिछोरे’ और ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्मों को भी फैंस ने काफी पसंद किया। आखिरी बार सुशांत फिल्म ‘दिल बेचारा’ में नजर आए थे, जो उनके मरणोपरांत रिलीज हुई थी। सुशांत की मौत को तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी फैंस उन्हें न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर समय-समय पर सुशांत के नाम के हैशटैग्स ट्रेंड करते रहते हैं। तीसरी पुण्यतिथि पर फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता को याद कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। साथ ही उन्हें न्याय दिलाने की गुहार भी लगा रहे हैं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।