जिन्हे कोविड से डरना था वो कांग्रेस यात्रा से डर गए: सलमान खुर्शीद !

आज उत्तर प्रदेश के कांग्रेस मुख्यालय पर भारत जोड़ो यात्रा कमेटी के चेयरमैन सलमान खुर्शीद ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा

आज उत्तर प्रदेश के कांग्रेस मुख्यालय पर भारत जोड़ो यात्रा कमेटी के चेयरमैन सलमान खुर्शीद ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा उन्हे बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस यात्रा के आने पर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा अभी तक की तैयारी को लेकर आज हम सब लखनऊ में है। राहुल गांधी को यात्रा में जन समर्थन मिल रहा है।

यात्रा में विपक्ष के नेता भी आमंत्रित

इस यात्रा की यूपी में 3 जनवरी को गाजियाबाद से शामली से होते हुए हरियाणा जायेगे। उन्होंने कहा इस यात्रा के जरिये हम कुछ करके दिखाएंगे। गाजियाबाद से बागपत, शामली होते ये यात्रा हरियाणा पहुंचेगी। हमे विश्वाश है कि यूपी के कार्यकर्ता इस यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होंगे। विपक्ष के नेताओ को भी निमंत्रण दिया जा रहा है। ये यात्रा कांग्रेस की यात्रा नही है, बल्कि कांग्रेस केवल संचालन कर रही है उन्होंने कहा आप लोग जानते है तमाम वर्ग के साथ समाज के गणमान्य लोग जुड़ रहे है।

जब कोविड था तो यूपी में क्या हुवा है सबने देखा

इस यात्रा में हम किसान यूनियन को भी जोड़ने का काम करेगे। भारत जोड़ो यात्रा में हम लोक गायक समाज सेवी सहित हर वर्ग को जोडा जाएगा। इस देश का कानून ये व्यवस्था देता है कि अपनी बात हर कोई रख सकता है।ये यात्रा ऐसी यात्रा है कि लोग घबरा गए हैं। दो तीन दिन से देखने मे आ रहा है कि पत्र लिखा जा रहा है, आदेश दिया जा रहा है। अभी तक कोविड कि सुध नही थी सरकार को, जब कोविड था तो यूपी में क्या हुवा है सबने देखा है।

कोरोना आता भी है तो यात्रा नही रुकेगी

ये साजिश अगर राजनैतिक है तो हम लोगों द्वारा सफल नही होने दिया जाएगा। हम कोविड ही नही देश के हर मुद्दे पर साथ है। जिनको कोविड से डरना चाहिए था वो कांग्रेस से डर गया है। अगर कोरोना आता भी है तो यात्रा नही रुकेगी। यात्रा जारी रहेगी लोगो को जोड़ा जाएगा। जरूरत पड़ी तो मास्क लगाकर यात्रा को चलाया जाएगा।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button