2023 का पहला सुपरमून दिखेगा आज रात !
आज गुरु पूर्णिमा का दिन भारत के देशवासियो के लिए ख़ास होता है इस दिन को भारतीय संस्कृति में काफी महत्त्व दिया जाता है इस दिन कई घरो में पकवान बनते है और प्रशाद भी भगवान् को चढ़ाया जाता है 2023 का पहला दिन आज है और चौथा और आखिरी दिन सुपरमून 29 सितंबर को दिखाई देगा

आज गुरु पूर्णिमा का दिन भारत के देशवासियो के लिए ख़ास होता है इस दिन को भारतीय संस्कृति में काफी महत्त्व दिया जाता है इस दिन कई घरो में पकवान बनते है और प्रशाद भी भगवान् को चढ़ाया जाता है 2023 का पहला दिन आज है और चौथा और आखिरी दिन सुपरमून 29 सितंबर को दिखाई देगा। जब आसमान में चंद्रमा आम दिनों की तुलना में थोड़ा बड़ा दिखाई देता है तो इसे ‘सुपरमून’ कहते हैं सुपरमून को देखने का सबसे अच्छा समय इसके निकलने या डूबने का होता है। इस समय यह आसमान में सबसे बड़ा दिखाई देता है।
आसमान में चंद्रमा आम दिनों की तुलना में दिखाई देता है थोड़ा बड़ा
अगर आसमान में बादल नहीं हैं, जो अक्सर जुलाई में होते हैं, तो सुपरमून को बिना किसी उपकण के भी देखा जा सकता है। अन्यथा बेहतर नजारे के लिए दूरबीन या टेलिस्कोप का इस्तेमाल किया जा सकता है। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा मौका है। 2023 में धरतीवासियों को चार सुपरमून देखने को मिलेंगे, जिसमें से पहला जुलाई में आज नजर आएगा। यह इस साल के अन्य फुल मून की तुलना में अधिक चमकीला और बड़ा होगा। धरती से पूर्ण चंद्रमा (फुल मून), जिसे भारत में पूर्णिमा भी कहा जाता है, का नजारा सोमवार 3 जुलाई को नजर आएगा। साफ मौसम में इसे बिना किसी वैज्ञानिक उपकरण के भी देखा जा सकता है।
2023 में धरतीवासियों को चार सुपरमून देखने को मिलेंगे
यह फुल मून धरती से करीब 3,61,934 किमी दूर देगा। आध्यात्मिक महत्व की बात करें तो भारत में हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म के लोग इस दिन को ‘गुरु पूर्णिमा’ के रूप में मना रहे हैं। जुलाई में नजर आने वाले फुल मून को ‘बक मून’ या ‘थंडर मून’ भी कहा जाता है। जुलाई में आमतौर पर नर हिरणों के नए सींग निकल आते हैं इसलिए इसे बक मून कहते हैं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।