75वां गणतंत्र दिवस मना रहा देश, आखिर क्यों इस दिन को ही चुना ?

आज से 75 साल पहले साल 26 जनवरी 1950 को इसे गणतंत्र दिवस के रूप में चुना गया। इसी दिन हमारा संविधान भी तैयार हुआ ,ये उत्सव संविधान का है |

भारत त्योहारों का देश है और हमारे देश में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार हैं, ये दिवस पूरे देश में जोश और देशभक्ति के साथ मनाए जाते हैं। 26 जनवरी, वो तारीख जब हमारा भारत में लोकतंत्र ने पहली बार जन्म लिया था। जिसने इससे पहले न जाने कितनी कुर्बानियां देखीं, बलिदान और भारत माता के वीर सपूतों ने अपने अमूल्य प्राण न्योछावर करते देखा। इसी दिन हमारा संविधान भी तैयार हुआ था। वो संविधान जिसकी शपथ लेकर देश की अदालतें फैसला लेती हैं। आज से 75 साल पहले साल 26 जनवरी 1950 को इसे गणतंत्र दिवस के रूप में चुना गया। तब से लेकर आज तक हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाते हैं। उत्सव लोकतंत्र का और उत्सव संविधान का।

Happy Constitution Day 2022 India: Quotes, Images, History, & Interesting  facts about Our Samvidhan

भारत ने किया खुद को गणतंत्र राज्य घोषित

हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी के लिए तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं। भारतीय जवान इस कंपकंपाती ठंड में फुल ड्रेस रिहर्सल में जुटे हैं। इस बार का गणतंत्र दिवस कई मायनों में खास भी होगा जिसके बारे में आपको आगे बताएंगे लेकिन उससे पहले, क्या आपको पता है कि गणतंत्र दिवस के लिए 26 जनवरी को ही क्यों चुना गया? दरहसल 15 अगस्त, 1947 को भारत को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा मिल गया था। हालांकि, लगभग तीन साल बाद 26 जनवरी, 1950 को संविधान को अपनाने के साथ भारत ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया ,इसी दिन को तब से गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Constitution of India 2022: Interesting Unknown Facts 2022

26 जनवरी की तारीख के महत्व को रखा बरकरार

26 जनवरी की तारीख को चुनने के पीछे एक किस्सा बताया जाता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने दिसंबर 1929 में लाहौर अधिवेशन में ऐतिहासिक ‘पूर्ण स्वराज’ (पूर्ण स्वतंत्रता) का प्रस्ताव पारित किया था। इसी कड़ी में 26 जनवरी 1930 की तारीख को पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। आजादी मिलने के बाद 15 अगस्त 1947 को अधिकारिक रूप से स्वतंत्रता दिवस घोषित किया गया। 26 जनवरी की तारीख के महत्व को बरकरार रखने के लिए इसी दिन साल 1950 में संविधान लागू किया गया, जिसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस घोषित किया गया।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button