CM Nitish Kumar आठवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ !

बिहार की राजनीति में बीते एक सप्ताह से चल रहा अटकलों का दौर आज समाप्त होने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होंगे |

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद बीजेपी ने 2024 चुनाव के लिए अपना अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा छोड़ दिया है और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए बीजेपी ने जिन 400 सीटों का टारगेट सेट किया है उसको लेकर आज बिहार में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है।

Nitish Kumar आज दे सकते हैं इस्तीफा, NDA के साथ बनाएंगे सरकार; इस फॉर्मूले  पर बिछेगी सियासी बिसात! - Bihar Politics Nitish Kumar can form government  with NDA there will be two

राजग के साथ नई सरकार बनाने की घोषणा

बिहार की राजनीति में बीते एक सप्ताह से चल रहा अटकलों का दौर आज समाप्त होने वाला है। संभावना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होने और राजग के साथ नई सरकार बनाने की घोषणा कर दें। वे राजभवन जाकर त्याग पत्र देंगे। उसके बाद भाजपा और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के 82 विधायक उनके समर्थन में राज्यपाल को पत्र सौपेंगे। सबकुछ तय रणनीति के अनुसार चला तो रविवार को नीतीश कुमार आठवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। खबर ये है कि अब नितीश बड़े भाई लालू का भी फोन कॉल नहीं उठा रहे हैं। इन डेवलपमेंट्स के बीच दिल्ली से पटना तक बैठकों का दौर आज भी जारी रहने वाला है।

बिहार में हलचल तेज... Nitish Kumar आज ही दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से  इस्तीफा, कांग्रेस के 10 MLA भी आएंगे साथ! - Nitish Kumar can resign from  post of Chief Minister

नीतीश के अगले कदम के बारे में कोई जानकारी नहीं

महागठबंधन के दलों को शाम तक नीतीश के अगले कदम के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में सरकार के सामान्य बहुमत के लिए 122 सदस्यों का समर्थन चाहिए। भाजपा के 78, जदयू के 45 और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के चार विधायकों के अलावा निर्दलीय सुमित कुमार सिंह के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा हासिल हो जाता है। 10 अगस्त 2022 से पहले तक नीतीश की सरकार इसी आंकड़े के बल पर चल रही थी।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button